ई-नगर पालिका साफ्टवेयर पर साइबर अटैक, 412 निकायों में आनलाइन सेवा बंद

भोपाल
प्रदेश के नगरीय निकायों में प्रापर्टी टैक्स, मेरिज सर्टिफिकेट, वाटर कनेक्शन, बिल भुगतान तथा ट्रेड लाइसेंस सहित जो अन्य सेवा आनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं, वे अभी कुछ दिन प्रभावित रहेंगी। यह सेवा देने वाले ई-नगर पालिका साफ्टवेयर पर साइबर अटैक हुआ है। इसके कारण नगरीय विकास एवं आवास विभाग के सभी सर्वरों तथा अन्य नेटवर्क को बंद कर दिया गया है। इससे भोपाल नगर निगम को छोड़कर 412 निकायों में आनलाइन सेवा प्रभावित हुई है। इंडियन इमरजेंसी रिस्पांस टीम के विशेषज्ञ तथा साइबर पुलिस घटना की जांच कर रहे हैं। विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने दावा किया है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डाटा सुरक्षित है। मंडलोई ने बताया कि 21 दिसंबर 2023 को ई- नगर पालिका साफ्टवेयर पर साइबर अटैक की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके विभाग के सभी सर्वरों तथा अन्य नेटवर्क को हार्डवेयर के रख-रखाव के लिए नियुक्त आइटी टीम द्वारा ऐहतिहात के तौर पर बंद कर दिया था। इंडियन इमरजेंसी रिस्पांस टीम तथा साइबर पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। विशेषज्ञों पर पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

डाटा के लीक होने के कोई साक्ष्य नहीं
प्राथमिक तौर पर विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संधारित डाटा के लीक होने के कोई साक्ष्य अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। विभाग के पास बैकअप डेटा के रूप में उपलब्ध डाटा सुरक्षित है। इंडियन इमरजेंसी रिस्पांस टीम द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार एमपीएसइडीसी तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में पोर्टल शीघ्र शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आफलाइन डाटा पूरी तरह सुरक्षित- मंडलोई ने बताया है कि सर्वर समय पर ही बंद हो गया था। सर्वर के डाटा का बैकअप हर तीन दिन में सुरक्षित किया जाता है। आफलाइन डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने आनलाइन सुविधा बहाल होने तक आफलाइन सुविधा शुरू रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

भोपाल में नहीं हुआ कोई असर
सायबर अटैक का असर भोपाल को छोड़कर बाकी नगरीय निकायों में हुआ है। दरअसल भोपाल में ई-नगरपालिका साफ्टवेयर के स्थान पर बीएमसी आनलाइन वेबसाइट का उपयोग किया जाता है, जिस पर सायबर अटैक का असर नहीं हुआ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार …

CG : उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, 05.06.2026…

6 minutes ago
CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी एमपी ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है।…

18 minutes ago
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी की आय अधिक होने पर भी मुकदमे का खर्च देगा पति

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी की आय अधिक होने पर भी मुकदमे का खर्च देगा पति

 बिलासपुर  हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवादों में अंतरिम भरण-पोषण और मुकदमे के खर्च को लेकर…

20 minutes ago
रबिन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में 6 जून को पहली बार होगा वेलोसिटी नाइट रन 2026 का आयोजन

रबिन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में 6 जून को पहली बार होगा वेलोसिटी नाइट रन 2026 का आयोजन

 रबिन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में 6 जून को पहली बार होगा वेलोसिटी नाइट…

29 minutes ago
CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

सक्ति। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान…

30 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

खैरागढ़. जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव की आत्महत्या की खबर…

36 minutes ago