Damoh पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में CM ने जारी की सहायता राशि, मृतकों और घायलों के परिजनों मिला मुआवजा

दमोह

दमोह शहर के बड़ा पुल स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मृतक और घायलों के परिजनों को आठ महीने बाद शासन की ओर से सहायता राशि जारी हुई है। पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया ने इस राशि का वितरण करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद दिया है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को एक एक लाख की सहायता राशि मिली है।

30 अक्टूबर को हुआ था ब्लास्ट
बता दें बड़ा पुल पर संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में फैक्ट्री मालिक सहित 6 महिलाओं की मौत हुई थी और आठ महिलाएं घायल हुई थी। तभी से मृतक और घायलों के परिजन शासन, प्रशासन से सहायता राशि की मांग कर रहे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वेच्छानुदान मद से मृतकों और घायलों के परिजनों के लिये 32 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है।

विधायक जयंत मलैया ने किये चेक वितरित
मंगलवार को कलेक्टर सभाकक्ष में विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया ने सहायता राशि के चेक वितरित किये। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के समय एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 06 लोग मृत और 08 लोग घायल हुए थे। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात की गई। इसके बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शासन को पत्र भेजे और बात भी की। कलेक्टर का फोन आया राशि आ गई है, तो मैंने कहा बहुत विलंब हो गया अब और विलंब नहीं करना। सबको बुलाकर आज ही 4-4 लाख रुपए की राशि मृतकों के परिजनों को और 1-1 लाख रुपए की राशि घायलों को कुल मिलाकर 32 लाख रुपए की राशि दी गई है। उन्होंने कहा मैं इस क्षेत्र का विधायक होने के नाते और आप सभी की ओर से मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं।

इन मतकों के परिजनों को मिली राशि।
मृतकों में रिंकी कोरी, उमा कोरी, अपूर्वा खटीक, विनीता राजपूत, रामकली कोष्ठी एवं प्रेमलता चक्रवर्ती के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है। वहीं घायलों में चंद्ररानी पति लक्ष्मी प्रसाद, पुष्पा पति खेमचंद्र चक्रवर्ती, मोहनी पति मुरली रैकवार, रचना पति कमल प्रसाद, विमला पति घनश्याम, आरती पति परषोत्तम, सुशीला पति सुखचंद व नेहा पति दुर्गादास को 1-1 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है। सहायता राशि मिलने के बाद परिजनों को कुछ राहत मिली है, क्योंकि घायलों का अभी तक इलाज चल रहा है और मृतकों व घायलों के परिजनों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

2 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

3 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

3 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

3 hours ago