दमोह में एसपी की टीम ने सटोरिए के अड्डे पर मारा छापा, दो बोरा चिल्लर सहित लाखों की नकदी जब्त

 दमोह

 दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी की स्पेशल टीम ने जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर हटा के नामचीन सटोरियों के अड्डे पर बुधवार शाम दबिश दी। इसमें दो बोरा चिल्लर सहित पांच लाख रुपए नगद जब्त किए गए। टीम ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। हटा पुलिस को इस कार्रवाई की भनक नहीं लगी और मुखबिर से सूचना मिलने पर एसपी सोमवंशी ने दमोह से सिविल ड्रेस में फोर्स भेजकर कार्रवाई कराई।

बता दें कि दमोह से पहुंची टीम ने हटा के चंडी जी मंदिर के पास, राय चौराहा और संजय वार्ड हटा में बजरिया मुख्य मार्ग पर सटोरियों के अड्डों पर एक साथ छापा मारा। इसमें संजय वार्ड के नामचीन सटोरिया करिया गुड्डा के घर को घेर कर छापा मारा तो घर के भीतर सट्टा के नंबर लगाते 26 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य मार्ग पर निजी वाहनों से सिविल में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़कर वाहनों में बैठाकर हटा पुलिस थाने रवाना किया।

 छापामार कार्रवाई की सूचना से हटा में पदस्थ पुलिस कर्मी भी रेड करने वाली टीम की जानकारी जुटाने में लग गए। टीम को आरोपी करिया गुड्डा के घर बड़ी मात्रा में चिल्लर और और छोटे बड़े नोट मिले। जिन्हें बोरो में भरकर पुलिस थाने लाई। चिल्लर गिनने की जगह वजन के लिए बाजार से तौल मशीन बुलाई गई। पुलिस ने तीन बाइकें और 25 से अधिक मोबाइल भी भी जब्त किए। जब सटोरियों को पुलिस वाहनों से थाना लाया जा रहा था तो सड़क पर लोगों का हुजूम बाजार में लगा रहा। इसके अलावा चंडी जी मंदिर के पास राकेश राय, राय चौराहा के पास रिंकू वर्मन के अड्डों से भी सटोरियों को पकड़ा। जबकि अन्य छुटपुट सटोरिया भाग निकले।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

5 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

6 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

7 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

7 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

8 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

8 hours ago