भारी बारिश के कारण सीएम का दमोह दौरा स्थगित, नरसिंहपुर, सिवनी में रेड अलर्ट

भोपाल

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश के कारण सीएम शिवराज सिंह चौहान का दमोह दौरा स्थगित हो गया है। आज सीएम को दमोह के तहसील मैदान में लाड़ली बहना योजना के सम्मेलन में शामिल होना था। तीन गुल्ली से आयोजन स्थल तक उनका एक रोड शो भी था। कार्यक्रम की अगली तारीख अभी तय नहीं है।

भोपाल में शुक्रवार सुबह से बारिश जारी है। जबलपुर, मंडला और डिंडौरी में 2 दिन से लगातार पानी गिर रहा है। बरगी डैम के 21 में से 15 गेट गुरुवार रात 8 बजे खोलने पड़े। उमरिया, अनूपपुर, नरसिंहपुर, डिंडौरी, मंडला, शहडोल जिले में तेज बारिश के कारण शुक्रवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। टीकमगढ़ के शिव धाम कुंडेश्वर में शुक्रवार सुबह जमडार नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। विकास यादव (18) और आदेश विश्वकर्मा (19) नहाते समय डूब गए थे। एक युवक के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। भिंड में तेज बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि कम दबाव का सिस्टम नॉर्थ ईस्ट एमपी के रीवा-सतना के ऊपर से गुजर रहा था, जो अब नजदीक आ गया है। इस वजह से पूर्वी हिस्से में भारी बारिश हो रही है। प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम समेत अन्य संभाग में भी सिस्टम का असर है। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

जबलपुर में पानी से घिरे 200 लोगों का रेस्क्यू

परियट नदी के पास बसे कंदराखेड़ा गांव में करीब 200 लोग पानी से घिर गए थे। गुरुवार दोपहर रेस्क्यू टीम ने बोट की मदद से लोगों निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यहां 5 युवक नदी में नहाने गए थे, इनमें से 4 किनारे पहुंच गए। एक साथी तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश की जा रही है। गौर नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर बैठे 7 लोग नदी में फंस गए थे। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर रेस्क्यू टीम पहुंची और बोट से लोगों को निकाला। उधर, दमोह जिले के गोरखा गांव में मनरेगा से 2020 में बना तालाब फूट गया, जिससे खेतों में पानी भर गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

4 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

5 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

5 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

5 hours ago