65 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
भोपाल
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया कि विभिन्न गाँवों में 65 लाख 30 हजार रूपये की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि दतिया में विकास की गंगा बह रही है। आज दतिया बदल रहा है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पूरे प्रदेश में 16 जुलाई से विकास पर्व मनाया जा रहा है। इसमें जिले के लोगों को भी करोड़ों रूपये की सौगात मिलेगी।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने विकास पर्व पर जिले की ग्राम पंचायत सिजौरा में 29 लाख 21 हजार रूपये, ग्राम पंचायत डंगराकुआं में 26 लाख 9 हजार रूपये और ग्राम पंचायत सीतापुर में 10 लाख रूपये की राशि के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी के विकास के लिये निरंतर कार्य कर रही है।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 23 वर्ष तक की लाड़ली बहनों को भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ देने का अभूतपूर्व निर्णय लिया है। योजना से लाभान्वित करने के लिये 25 जुलाई से बहनों के फार्म भरे जायेंगे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…