राजगढ़
दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो 9 से 15 साल के किशोरों से शादियो में चोरियां करवाता था। गिरोह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोला थाना इलाके के गुलखेड़ी गांव से चलाया जा रहा था। इसमें किशोरों को शामिल करने के बादल उनके परिवार को सालाना 10 से 12 लाख रुपये का लालच दिया जाता था।
क्राइम ब्रांच की एक टीम ने तीन आरोपितों की गिरफ्तारी और एक नाबालिग को पकड़ने के साथ 'बैंड बाजा बारात' गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये लोग शादी समारोहों से शगुन, गहने और नकदी से भरे हुए बैग चुराते थे।
क्राइम ब्रांच ने इसके साथ शादी समारोहों में हुई चोरी के तीन केस को सुलझाने का दावा भी किया है। इनके कब्जे से चोरी की गई 2,14,00 रुपए कैश, एक मोबाइल फोन, एक जोड़ी पायजेब, 4 जोड़ी चुटकी और एक कमरबंद बरामद किए गए हैं। इनके पास से बरामद सभी गहनें चांदी के बताए जा रहे हैं।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक गिरोह, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से आता था और दिल्ली सहित उत्तर भारत में भव्य शादी समारोह में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। दिल्ली में शादियों में हुई चोरी की तीन घटनाओं में ये गिरोह शामिल था।
भिलाई नगर. मानसून 15 जून से दस्तक देने वाला है और शहर के गरीबों के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश तेजी से भारत के नए…
उज्जैन तीन साल की लंबी प्रतीक्षा और कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार शिप्रा नदी को…
भोपाल मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा को लेकर एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है।…
भिलाई. अब भिलाई नगर निगम क्षेत्र में बिना स्थल निरीक्षण नहीं बनेगा कोई भी प्राक्कलन,…
सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड अब…