साधराम हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग,सदन में जमकर हंगामा

रायपुर

विधानसभा में आज कवर्धा के साधराम यादव हत्याकांड पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के विधायक इस पर चर्चा कराने की मांग करती हुए गर्भगृह में घुसकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सदन में गर्भगृह तक पहुंचने वाले सभी कांग्रेस विधायकों के निलंबन की घोषणा की। इस पर चर्चा न कराने को लेकर नाराज कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर अपना आक्रोश जताया।

विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान विपक्ष की ओर से भूपेश बघेल ने साधराम हत्याकांड पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए इस पर चर्चा कराने की मांग की। विपक्ष के अन्य सदस्यों ने भी इसकी सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की। विपक्ष ने इस मामले में सरकार की ओर से जवाब मांगा। संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा कि इस पर किसी अन्य माध्यम से चर्चा हो सकती है।

अध्यक्ष ने भी चर्चा की अनुमति नहीं दी। इससे नाराज होकर कांग्रेस के सभी सदस्यों ने खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जवाब में सत्ता पक्ष के सदस्य भी खड़े होकर हंगामा करने लगे। विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में चले गए जिस पर डॉ रमन सिंह ने सभी सदस्यों के निलंबन की घोषणा करते हुए उन्हें बाहर जाने के लिए कह दिया। हालांकि थोड़ी ही देर में नियम का हवाला देकर अध्यक्ष ने इनका निलंबन समाप्त कर दिया। बाहर आकर सभी कांग्रेस विधायक गांधी प्रतिमा के सामने थोड़ी देर बैठकर विरोध प्रदर्शन के बाद वापस सदन की कार्यवाही में भाग लेने अंदर चले गए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

साइबर सुरक्षा एवं एआई-एमएल के क्षेत्र में युवाओं का हुआ कौशल संवर्धन

साइबर सुरक्षा एवं एआई-एमएल के क्षेत्र में युवाओं का हुआ कौशल संवर्धन

भोपाल  मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) द्वारा उद्योग साझेदार एवं एसएसआरजीएसपी के सहयोग से…

16 minutes ago
मुख्यमंत्री ख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री ख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सक्ती जिले के जैजैपुर…

26 minutes ago
बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

रायपुर  सुशासन तिहार के अंतर्गत सक्ती जिले के ग्राम ठठारी के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री …

35 minutes ago
बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

बारिश से पहले निगम की बड़ी कार्रवाई, 3814 जर्जर मकानों को जारी किया अंतिम नोटिस

भिलाई नगर. मानसून 15 जून से दस्तक देने वाला है और शहर के गरीबों के…

1 hour ago
U-18 एशिया कप में भारत बना चैंपियन, एमपी हॉकी अकादमी के छह खिलाड़ियों ने दिलाया स्वर्ण

U-18 एशिया कप में भारत बना चैंपियन, एमपी हॉकी अकादमी के छह खिलाड़ियों ने दिलाया स्वर्ण

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष U-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी…

1 hour ago