प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन धार द्वारा मांग पत्र सौंपा गया

धार
 धार जिले में प्रांतीय निकाय के निदेशानुसार दिनांक 24 जुलाई 2024  प्रमोद टोंगिया अध्यक्ष व मोहन सिंह परिहार कार्यकारी अध्यक्ष प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन जिला धार के नेतृत्व मे दोपहर को कलेक्टर महोदय जिला धार को शान्ति पूर्वक रैली निकालकर  मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम से अपनी लंबित 9 सूत्रीय मांगों के संबंध मे ज्ञापन सौंप गया।
          जिसमे प्रमुख मांगे 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता शीघ्र दिया जाने, धारा 49/6 समाप्त किए जाने, आयुष्मान योजना व स्वास्थ्य बीमा लागू करने, 30 जून व 31 दिसंबर को सेवानिवृत होने वाले पेंशनरों को एक वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने, केंद्र के समान विधवा, परित्यक्ता, विकलांग बेटी को  थर्ड पार्टी पेंशन दिए जाने, छटवे व सातवें वेतनमान के  एरियर्स का भुगतान किए जाने, आदिम जाति कल्याण विभाग के शिक्षकों को भी शिक्षा विभाग के शिक्षकों के समान नियुक्ति दिनांक से वेतनमान दिए जाने ,समस्त शिक्षकों के अर्जित अवकाश का नकदीकरण कर भुगतान किए जाने एवं 79 वर्ष पूर्ण करने उपरांत वेतन  20% की पेंशन मे वृद्धि कर भुगतान करने हेतु मांग पत्र दिया  गया .
ज्ञापन का वाचन श्रीमती गुरवंत कोर ,श्रीमती अरुणा देवासकर ने किया तथा कलेक्टर प्रतिनिधि मेडम आशा परमार डिप्टी कलेक्टर को दिया गया. इस अवसर पर भारी तादाद मे  पेंशनर साथी उपस्थित हुए.     
         इस कार्यक्रम मे  भेरूसिंह बारोड़ ,श्री के पी निगम संरक्षक , शैलेंद्र तिवारी महामंत्री ,श्री हरिहर दत्त शुक्ल, श्री अंतर सिंह यादव , प्रदीप देवासकर, श्रवण सिंह नायक , महादेव राव शिंदे, गजेंद्र सिंह चौहान सचिव ,  के के वर्मा कोषाध्यक्ष , जगदीश शर्मा सह कोषाध्यक्ष, अशोक तंवर सह सचिव , सुरेंद्र वर्मा , सोनोने , कृष्ण कुमार गोयल,  शरद शर्मा, श्री  मनोहर लाल राठौर, नंदराम वर्मा, महिला उपाध्यक्ष व पेंशनर  साथी आदि सम्मिलित हुए है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा देवास (मप्र) के वारसी नगर क्षेत्र से…

22 minutes ago
पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

1 hour ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

2 hours ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

2 hours ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

3 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

3 hours ago