जल और अग्नि तत्व पर हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन

वातावरण निर्माण की गतिविधियों के साथ किया जा रहा है प्रदर्शन

भोपाल

9वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर के 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के लिये वातावरण निर्माण की गतिविधियों के तहत प्रतिदिन लगातार गतिविधियाँ जारी हैं। शनिवार को जबलपुर के गौरीघाट में प्रतिभागियों ने जल और अग्नि तत्व पर योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने इस मौके पर अग्नि तत्व पर केन्द्रित योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रतीक-चिन्ह बनाया।

जल और अग्नि तत्व पर केन्द्रित योग क्रियाओं के प्रदर्शन में आयुष विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय आयुर्वेद कॉलेज के 33 विद्यार्थी ने योगाभ्यास में भाग लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में माँ नर्मदा के दर्शन करने आये श्रद्धालु मौजूद थे। जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व वातावरण निर्माण के लिये योग के 5 तत्व पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु और आकाश पर केन्द्रित सामूहिक योग गतिविधियाँ की जा रही हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम के लिये योग'' रखी गई है।

आयुष विभाग ने जारी किये दिशा-निर्देश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 के सिलसिले में आयुष विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किये हैं। निर्देशों में कहा गया है कि प्रदेश में अमृत सरोवर वाली जगह पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग सत्र किया जाये। "हर घर आँगन योग'' को बढ़ावा देने के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर भी सामूहिक योग के सत्र किये जायें। प्रदेशभर में जन-सामान्य को नियमित योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी जाये। जन-सामान्य को बताया जाये कि योग एक शारीरिक एवं आत्मिक क्रिया है, जिसका किसी धर्म अथवा पंथ से कोई संबंध नहीं है। योग से मनुष्य के जीवन में स्वस्थ जीवन-शैली विकसित होती है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

9 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

9 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

9 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

9 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

9 hours ago