लंबित खनिज राजस्व समय पर जमा कराएं : कलेक्टर

 

एमपीएलआरसी के तहत प्रदाय अनुपयोगी भूमि की उपलब्ध कराएं जानकारी : कलेक्टर

कलेक्टर ने खनिज एवं कोल माइंस के अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

अनूपपुर

कलेक्टर हर्षल पंचोली की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में खनिज विभाग एवं कोल माइंस के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने कोल माइंस के राजस्व के लक्ष्य तथा राजस्व वसूली के संबंध में जिला खनिज अधिकारी से जानकारी प्राप्त की तथा एसईसीएल जमुना/कोतमा, हसदेव, सोहागपुर एरिया तथा अमरकंटक ग्रेनाइट, किसान स्पोर्ट्स, राधेश्याम मिनरल के अधिकारियों को गंभीरता के आधार पर शासन के निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार लंबित राजस्व की राशि जमा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम अनूपपुर, एसडीएम जैतहरी, एसडीएम पुष्पराजगढ़, उप संचालक खनि प्रशासन सहित कोल माइंस के अधिकारी उपस्थित थे।  

बैठक में कलेक्टर ने सभी कोल माइंस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने कोल माइन से एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जो जिला प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित कर जिला प्रशासन द्वारा खनिज संबंधी मामलों पर दिए गए निर्देशों के अनुरूप समय पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने कोल माइन्स के उपयोग हेतु एमपीएलआरसी के तहत शासकीय अधिग्रहित भूमि के अनुपयोगी होने पर उस भूमि का जनहित में बेहतर उपयोग हेतु ऐसी भूमि का चिन्हांकन कर भूमि संबंधी आवश्यक जानकारी एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कोल माइंस के बंद खदानों, कोयला प्रोडक्शन, भूमि अलॉटमेंट, सुरक्षा के बेहतर इंतजाम सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

5 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

5 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

5 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

5 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

6 hours ago