भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में स्वच्छता के प्रति बदलाव देखने को मिला है। स्वच्छता के प्रति लोगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होकर अपने घर के आसपास, मोहल्लों, वार्डों तथा शहर व गांव को स्वच्छ बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुए। उन्होंने बोदाबाग रोड में मिलिट्री कैंटीन से लेकर नीम चौराहे तक श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता को अपने स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनायें
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हर व्यक्ति को स्वच्छता को अपने स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। उप मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाई मित्रों का सम्मान किया। स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे सहित जन-प्रतिनिधि ने श्रमदान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस…
रायपुर केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा खरीफ वर्ष 2026 के लिए किसानों…
भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण…