जिला न्यायालय परिसर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कार्य का उप मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन

रीवा

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिला न्यायालय परिसर में विधायक निधि से 9 लाख 20 हजार रुपए की स्वीकृति से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में शुद्ध व स्वच्छ पेयजल अप्रैल माह के अंत तक पहुंच जाएगा। भव्य न्यायालय परिसर में पीने के पानी की समस्या की ओर अधिवक्ताओं ने ध्यान आकृष्ट कराया था। अब इस परिसर को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर न्यायालय के पीछे का गेट खोले जाने और पार्किंग स्थल में फर्श बनाने व छाया के लिए शेड की व्यवस्था कराने का कार्य भी शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में जो भी कार्य शेष रह गए हैं उनको शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान की भी विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम न्यायालय परिसर व अधिवक्ताओं की समस्या के निराकरण के लिए सदैव तत्पर है। आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे ने कहा कि रीवा शहर के हर मोहल्ले में घर-घर तक मीठा पानी पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि अप्रैल माह के अंत तक न्यायालय परिसर में टंकी से पाइपलाइन डालकर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करा दी जाएगी। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने विधायक निधि से पेयजल समस्या के निराकरण के लिए 9 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं और उसका कार्य भी प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं और हमेशा अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम को अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिवेन्द्र उपाध्याय, घनश्याम सिंह, सुशील तिवारी, रावेन्द्र मिश्र सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Shukla

Recent Posts

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से…

28 minutes ago
ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री…

33 minutes ago
धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…

1 hour ago
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू ​13 से…

1 hour ago
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल…

1 hour ago
MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य…

2 hours ago