उप मुख्यमंत्री ने रीवा शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की कलेक्ट्रेट सभागार रीवा में वृहद् समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सिविल लाइन पार्क, सिरमौर चौराहे में बन रहे फ्लाई ओवर, सर्किट हाउस तथा बाबा घाट से राजघाट तक के रिवर फ्रंट कार्य को आगामी अगस्त माह के प्रथम सप्ताह तक अनिवार्यत: पूर्ण करें। उप मुख्यमंत्री ने सिविल लाइन पार्क के बाहर 56 मार्केट के तर्ज पर बनाई जा रही दुकानों के निर्माण कार्य को नियत समय सीमा में पूरा किए जाने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पूरे सिविल लाइन एरिया में सड़क के किनारे पेवर ब्लाक सहित पार्क के पार्किंग एरिया में भी अधूरे सभी निर्माण कार्य त्वरित गति से पूर्ण कराएं। उप मुख्यमंत्री ने सिरमौर चौराहा से लगे भाग में निर्माणाधीन दुकानों का कार्य भी निश्चित समय में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विक्रम पुल से पचमठा मार्ग के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि सड़क के किनारे बनाए जा रहे नाले में सफाई की व्यवस्था के लिये चेम्बर का निर्माण अवश्य करें तथा निश्चित चौड़ाई की सड़क का निर्माण कराएं। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के भवनों को नगर निगम द्वारा अच्छे पेंट से एक समान कलर करवाएं जिससे इसकी भव्यता उभर कर आए। उन्होंने पचमठा में सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पचमठा की बीहर आरती को अत्यधिक लोकप्रियता मिल रही है। आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं। वर्षाकाल में यह परंपरा व्यवस्थित रूप से बनी रहे इसके लिए शेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में ओपीडी, बाणसागर कालोनी में सी एवं ई टाइप भवन निर्माण तथा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डाक्टर्स क्वाटर्स के निर्माण की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

वर्षाकाल में रीवा शहर में 12 से 15 हजार पौधे लगाए जाएंगे। शहर के मुख्य मार्ग के किनारे, खाली स्थानों तथा अन्य आवश्यक जगहों पर सघन वृक्षारोपण कर रीवा को हरा-भरा बनाया जाएगा। श्री शुक्ल ने कहा कि पहड़िया प्लांट में सघन वृक्षारोपण का कार्य वर्षाकाल में कराया जाए। बैठक में अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन सहित निर्माण विभाग के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विक्रम पुल से निपनिया मार्ग तथा रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का किया अवलोकन
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रात: काल विक्रम पुल से निपनिया वाया घोघर पहुंच मार्ग तथा रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

10 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

10 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

11 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

11 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

11 hours ago