भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने संजय गांधी चिकित्सालय परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कैंसर यूनिट का निरीक्षण करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर यूनिट का शेष निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराएं। कैंसर यूनिट का शुभारंभ होते ही रीवा में गंभीर कैंसर रोगियों को उपचार की सुविधा मिलने लगेगी। जिन रोगियों को कैंसर के उपचार के लिए अभी महानगरों की ओर जाना पड़ता है उन्हें रीवा में ही उपचार की सुविधा मिलेगी। कैंसर यूनिट के लिए आधुनिकतम लीनेक मशीन तथा अन्य चिकित्सा उपकरण खरीदे जा रहे हैं। भवन का निर्माण कार्य पूरा होते ही आधुनिकतम चिकित्सा उपकरण स्थापित कर दिए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी हास्टिपल के विस्तार के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल जटिल रोगों के उपचार का केन्द्र बन गया है। इसके विस्तार से बड़ी संख्या में रोगियों को उपचार की सुविधा मिलेगी। संजय गांधी हास्पिटल के विस्तार का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। रीवा को मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के समय मेडिकल कालेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यत्नेश त्रिपाठी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राजनांदगांव| जिले के कई स्कूलों में पर्याप्त छायादार व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को गर्मी…
रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट से आज सुबह दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया के विमान…
राजनांदगांव , जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए जीवनदीप…
राजनांदगांव| मनगटा पार्क में वन विभाग का बर्ड वॉक कार्यक्रम हुआ। जिसमें डोंगरगढ़, ठेलकाडीह, राजनांदगांव,…
राजनांदगांव| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पर 21 जून को स्वस्थ आयु के लिए योग थीम…
सक्ती। जिले से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। सक्ती थाना क्षेत्र…