उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री सिंधिया से सौजन्य भेंट की

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री सिंधिया से सौजन्य भेंट की

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने  नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में निर्माणाधीन विमानतल के कार्य के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

महिला-बाल विकास विभाग द्वारा 2023 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

 राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन 25 जनवरी तक होंगे जमा

भोपाल

महिला-बाल विकास विभाग द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिये समाज सेवा, महिला सुरक्षा के लिए वीरता तथा साहसिक कार्यों के लिए व्यक्तिगत/ संस्थागत और सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए 6 राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते है। विभाग ने वर्ष 2023 के इन पुरस्कारों के लिए 25 जनवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय पुरस्कारों में 'रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार' के अंतर्गत वीरता के लिए एक लाख रूपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। समाज सेवा के लिए 'राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार', संस्था अथवा व्यक्ति द्वारा समाज सेवा के लिए 'विष्णु कुमार पुरस्कार' के लिए एक-एक लाख रूपये और प्रशास्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

नारी सम्मान की रक्षा के लिए 'मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार' अंतर्गत राज्य स्तर पर एक लाख रूपये की राशि और जिला स्तर पर 50 हजार रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। साहसिक कार्यों के लिए 'अरुणा शानबाग साहस पुरस्कार' में एक लाख रूपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरुष/ महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार' की श्रेणी में एक लाख रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

आवेदन के प्रारूप सहित पुरस्कार का पूरा विवरण विभाग की वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक अपने आवेदन की एक प्रति अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। प्रविष्टि भेजने और अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास से संपर्क किया जा सकता है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

5 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

5 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

6 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

6 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

6 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

6 hours ago