उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र और प्रभार ज़िले सागर के सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र और प्रभार ज़िले सागर के सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की

सड़क निर्माण की समीक्षा के लिए उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की सागर और विंध्य क्षेत्र की यात्रा

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सागर जिले और विंध्य क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं का जायजा लिया

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुरूवार को मंत्रालय में विंध्य क्षेत्र एवं प्रभार ज़िले सागर के लोक निर्माण विभाग के प्राथमिकता वाले कार्यों एवं प्रस्तावों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा-शहडोल मार्ग पर छुहिया घाटी में सुरंग निर्माण के लिए डी.पी.आर. तैयार करने, रीवा जिले के ढेकहा तिराहे पर प्रस्तावित जंक्शन और चौराहा निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 7.8 करोड़ रुपए), जो क्षेत्रीय यातायात और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, को प्रस्ताव में शामिल करने के लिए कहा। इसके साथ ही रीवा-बनकुइया मार्ग (34 किमी अनुमानित लागत 178 करोड़ रुपए) के टू-लेन विथ पेव्ड शोल्डर उन्नयन एवं निर्माण कार्य और रीवा-बीड़ा सेमरिया मार्ग (गुदहा से सेमरिया, 15 किमी, 78.75 करोड़ रुपए) के कार्य को प्रस्ताव में शामिल कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अजगरहा इटहा मोड़ से दुवहा बहुरी बांध तक 14.10 किमी लम्बे पहुँच मार्ग के निर्माण हेतु शेष राशि की प्रशासनिक स्वीकृति एवं आवंटन के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के लिए कहा। इसके साथ ही रीवा जिले के रौसर चौराहे से कुठुलिया मार्ग पर बीहर नदी में जलमग्नीय पुल निर्माण की लागत भू-अर्जन और पहुँचमार्ग की लंबाई बढ़ने से पहुँचमार्ग के शेष निर्माण के लिये पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति की कार्यवाही शीघ्र करने के लिए कहा। उन्होंने रीवा से सीधी 4-लेन सड़क निर्माण, उमरिया से शहडोल टू-लेन सड़क, सागर बायपास, सागर-दमोह-कटनी, सागर से सतना और रीवा बायपास के कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और समय अनुसार कार्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग सुखवीर सिंह, एमडी एमपीआरडीसी भरत यादव उपस्थित थे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

5 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

5 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

6 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

6 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

6 hours ago