उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग में भर्ती एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया और अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकीय, सहायक चिकित्सकीय एवं नर्सिंग ऑफिसर पदों की भर्ती प्रक्रिया की गहन समीक्षा की और समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक प्रस्ताव लोक सेवा आयोग (पीएससी) एवं कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) को शीघ्र भेजे जाएं और भर्ती से संबंधित समस्त औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मेडिकल संस्थानों में मैनपावर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि प्रदेश के नागरिकों को सुचारु रूप से स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें। उन्होंने नवीन ज़िला चिकित्सालयों के निर्माण कार्यों की व्यापक समीक्षा की और निर्देश दिए कि कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाए और अधोसंरचना विकास के कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। इस दौरान प्रमुख सचिव संदीप यादव, आयुक्त तरुण राठी, एवं संचालक प्रवीण सिंह अढ़ायच सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

8 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

8 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

9 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

9 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

9 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

9 hours ago