भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने वल्लभ भवन मंत्रालय में स्थित सभाकक्ष में रीवा ज़िले में सिरमौर चौराहा, बोदा रोड स्थित लोक निर्माण विभाग की 1.22 हेक्टेयर भूमि पर पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत नवीन निर्माण कार्यों की वृहद् समीक्षा की।
उप मुख्यमंत्री ने निवर्तन और शासकीय निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि तथा निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने योजनांतर्गत प्रस्तावित 26 करोड़ 69 लाख रुपये लागत के शासकीय निर्माण कार्यों के साथ 54 करोड़ 28 लाख रुपये लागत के नवीन कार्यों को प्रस्ताव में शामिल करने के निर्देश दिये।
नवीन प्रस्तावित कार्यों में शासकीय संजय गाँधी अस्पताल में 41 करोड़ लागत से नवीन ओपीडी निर्माण सहित सिविल लाईनस स्थित पार्क में विभिन्न सुविधाओं का विकास और सिरमौर चौराहा के फ़्लाइओवर के आरओडब्ल्यू के लिये नगर निगम की दुकानों का विस्थापन कार्य शामिल है।
बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय विकास और आवास नीरज मंडलोई, आयुक्त म.प्र.गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल चन्द्रमौली शुक्ला उपस्थित थे।
राजनांदगांव , शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा एक प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए शहर के…
राजनांदगांव , श्रीसत्यनारायण मंदिर समिति के द्वारा आयोजित 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास सत्संग महोत्सव के…
मॉनसून में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के सभी प्रबंध करें अनुमति उपरांत ही मुख्यालय…
राजनांदगांव , पतंजलि विश्वविद्यालय, भारत स्वाभिमान तथा पतंजलि योग समिति के द्वारा सिंधु भवन लालबाग…
राजनांदगांव , बागपत में हुई द्वितीय जूनियर स्पीड हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम…
बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…