उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा-प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं की व्यवस्था में जनप्रतिनिधि करें सहयोग

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि दिव्य एवं भव्य महाकुंभ की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में प्रदेश एवं देश के अन्य भागों से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ जैसे दिव्य एवं भव्य आयोजन में सभी श्रद्धालुओं का सहयोग और अनुशासन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चाक घाट (रीवा) से लेकर जबलपुर, कटनी एवं सिवनी जिलों में यातायात बाधित होने की स्थिति में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी, ठहरने एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों से प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विशेष रूप से विंध्य एवं महाकौशल क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों से होकर प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं की यथासंभव मदद करें। उन्होंने भोजन, ठहरने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

बेमेतरा में अवैध उर्वरक भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 275 बोरी यूरिया जब्त; किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार सजग

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…

15 minutes ago
मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

10 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

10 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

10 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

10 hours ago