उप मुख्यमंत्री शुक्ल 23 सितंबर को काटजू अस्पताल से करेंगे आयुष्मान पखवाड़े का औपचारिक शुभारंभ

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 23 सितंबर प्रातः 11 बजे सिविल अस्पताल डॉ. कैलाशनाथ काटजू भोपाल से आयुष्मान पखवाड़े का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं भोपाल के प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना के 6 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 20 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 23 सितंबर को आयुष्मान दिवस कार्यक्रम में आयुष्मान हितग्राहियों से संवाद, स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान और आभा आईडी निर्माण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश में 20 से 30 सितंबर 2024 तक ‘आयुष्मान पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। पखवाड़े में आयुष्मान भारत योजना के लाभ के प्रति जागरूकता पात्र व्यक्तियों का कार्ड बनवाने का कार्य किया जायेगा। अभियान में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने पर विशेष फोकस किया जायेगा।

घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान पखवाड़ा में पूरे प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम और विभिन्न गतिविधियां भी होंगी। ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान के तहत घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये नामांकन किया जाएगा। पंचायतों और ग्राम सभाओं में सामुदायिक चर्चा और जागरूकता बैठकों का आयोजन होगा। योजना के सफल क्रियान्वयन में योगदान देने वाले अस्पतालों, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य हितधारकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए साइकिल/बाइक रैलियां की जाएंगी। स्कूलों और कॉलेजों में स्वास्थ्य से संबंधित निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी होगी। विद्यार्थियों को योजना के विषय में जागरूक करने, स्वस्थ जीवन-शैली को प्रोत्साहित करने के लिए मैराथन जैसी सार्वजनिक दौड़ का भी आयोजन होगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

6 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

7 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

7 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

7 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

7 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

7 hours ago