डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नीट परीक्षा लीक मामले से लेकर स्मार्ट मीटर, यूसीसी और स्थानीय निकायों की CAG रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. 

NEET विवाद पर क्या बोले अरुण साव
नीट परीक्षा विवाद और युवाओं के प्रदर्शन को लेकर अरुण साव ने कहा कि सरकार ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित कराई. इसके बावजूद विपक्ष सरकार को बदनाम करने और देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे.

UCC से आदिवासी समाज को नहीं होगी कोई दिक्कत : उपमुख्यमंत्री साव
प्रदेश में यूसीसी लागू करने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने आदिवासियों को नुकसान होने का आरोप लगाया. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि सरकार कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि आदिवासी समाज को यूनिफॉर्म सिविल कोड से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी. संविधान की भावना के अनुरूप प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति लोगों से सुझाव लेकर सरकार को प्रारूप सौंपेगी. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है. 

बिजली बिल में बढ़ोतरी के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री का पलटवार
बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री साव ने  कहा कि कांग्रेस बेवजह मुद्दा बनाकर राजनीति कर रही है. स्मार्ट मीटर नई तकनीक का हिस्सा हैं. कांग्रेस का अनावश्यक राजनीति करना उचित नहीं है.

विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप निराधार
विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए राशि नहीं मिलने के आरोप पर बयान देते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि भाजपा की राजनीति विकास के लिए है, जबकि कांग्रेस हमेशा विकास में राजनीति करती है. राज्य सरकार पूरे छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए काम कर रही है और किसी भी क्षेत्र के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा.

कांग्रेस केवल सरकार को बदनाम का कर रही षड्यंत्र : उपमुख्यमंत्री साव 
संसद में अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा के दौरान विपक्ष ने सरकार पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोपो पर अरुण साव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक भी ठोस तथ्य पेश नहीं कर सकी. वह केवल साय सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है, जबकि प्रदेश में सुशासन की सरकार काम कर रही है.

उपमुख्यमंत्री साव ने भूपेश-टीएस पर कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के साथ आने के सवाल पर अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कब झगड़ा होगा और कब दोस्ती, यह कोई नहीं जानता. कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत और न ही नेतृत्व.

CAG रिपोर्ट पर भी कांग्रेस को घेरा
स्थानीय निकायों से जुड़ी CAG रिपोर्ट पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल की स्थिति जनता देख चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को न जनता की चिंता थी और न ही प्रदेश के विकास की. उनकी राजनीति केवल परिवार और सत्ता तक सीमित रही.

Admin

Recent Posts

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

52 seconds ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

16 minutes ago
CG : उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू…

CG : उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू…

सूरजपुर । राज्य में उद्यानिकी फसलों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम…

17 minutes ago
CG : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 23 को लेंगे बैठक…

CG : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 23 को लेंगे बैठक…

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) नेहरू राम…

20 minutes ago
CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

बेमेतरा । जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ वर्ष…

22 minutes ago
CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

बेमेतरा । जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन…

30 minutes ago