इंदौर
गणेश आरती को मानव सेवा से जोड़ने की कड़ी में आज कृष्णा  मिश्रा गुरुजी शहीद बलबीर सिंह छाबड़ा के यहां पहुंचे जिनके प्राण राष्ट्र गीत गाते गाते स्टेज पर निकले । उनकी पत्नी गुरविंदर कोर छाबड़ा को विध्नहर्ता 2024 राष्ट्र भक्ति के लिए उनके मरणोपरांत दी।साथ ही उनकी पत्नी को 51000 कृतज्ञता राशि की घोषणा की। साथ ही समाज,शहर प्रमुख,प्रदेश प्रमुख, से आग्रह किया ऐसे दिवंगतो के घर जाए।

रक्तदान को जीवन में शामिल करने वाले  इंदौर निवासी अनिल रांका जो 106 बार रक्तदान दिया उनके घर जा कर कृष्णा गुरुजी ने उन्हें तिरंगे दुपट्टे से समाज की और से स्वागत कर विध्नहर्ता 2024 की ट्रॉफी से सम्मनित किया ।और कहा आप 106 जीवन के जीवन दाता बने ना जाने कितने परिवारों के विध्नहर्ता  बने।कृष्णा गुरुजी ने कहा अनिल रांका जी न जाने कितने परिवारों के जीवन के गणेश बने
गणेश आरती यह संदेश देती है की आप भी किसी के जीवन के विध्न दूर करे गणेश दूत बने अनिल रांका ने गुरुजी का धन्यवाद देते हुए कहा की मुझे सम्मान मिले इसलिए मैने नही किया रक्तदान मेरा स्वभाव बन गया है।मेरा अनुरोध हे सभी से की आप भी रक्तदान दे कर किसी परिवार के विध्नहर्ता  बने।

कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसायटी के अनिल कुमार,भारती मंडलोई,अवस्थी जी एवम अन्य लोग शामिल थे।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *