अयोध्या पैदल यात्रा में देवांग की सड़क हादसे में मौत, मां ने अंगदान करने का फैसला किया

 देवास

21 साल की उम्र में बेटा दुनिया छोड़कर चला जाए और मां उसके अंगदान करके किसी को नया जीवन देने का प्रयास करे। सुनकर यकीन नहीं होता, लेकिन यह हौसला दिखाया है रश्मि जोशी ने। इस मां पर जब दुःख का पहाड़ टूटा तो उसने अपने दुःखों को भूलकर वह किसी को नया जीवन देने के बारे में सोचा। उन्होंने निर्णय लिया कि वे खुद को संभालेंगी परिवार को भी संबल देंगी और अपने बेटे के अंगदान Organ Donation से किसी को नया जीवन देंगी।

अयोध्या जाते समय हुआ हादसा
21 वर्षीय देवांग जोशी देवास से अयोध्या राम मंदिर Ayodhya Ram Mandir के लिए निकला था। अपने साथियों के साथ पदयात्रा कर रहा देवांग सांची के पास रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गया। उपचार के लिए उसे पहले बंसल हॉस्पिटल भोपाल ले जाया गया बाद में उसे बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर लाया गया। यहां पर उसने अंतिम सांस ली। बेटे के जाते ही परिवार बदहवास हो गया लेकिन मां रश्मि जोशी ने हिम्मत रखी। उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में भी बेटे के अंगदान का फैसला लिया और किसी को नया जीवन देने के बारे में सोचा। देवांग के पिता चंद्रमणि जोशी और छोटी बहन जाह्रनवी ने भी इस पुण्यकार्य के लिए सहमति दी। रश्मि देवास में पटवारी हैं। उनके इस हौसले को आज पूरा शहर सलाम कर रहा है।

12.30 पर बनेगा ग्रीन कारिडोर
चिकित्सक डॉ अमित जोशी एवं मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बगानी और संदीपन आर्य ने देवांग के ब्रेन डेथ के बाद परिवार से अंगदान की विनती की थी। परिजनों ने स्वीकृति दी और अब अंगदान की दिशा में तैयारियां प्रारंभ की गई हैं। आज संभवतः दोपहर 12:30 बजे बॉम्बे हॉस्पिटल से चोइथराम हॉस्पिटल के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनने की संभावना है।

देवांग को जन्म से ही एक किडनी
देवांग जोशी को जन्म से ही शरीर में एक किडनी है जो बॉम्बे हॉस्पिटल में पंजीकृत 42 वर्षीय महिला रोगी को प्रत्यारोपित की जा रही है एवं लिवर चोइथराम हॉस्पिटल के पंजीकृत रोगी को प्रत्यारोपित किया जाएगा। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और संभागआयुक्त मालसिंह इसकी सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सोसाइटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के सचिव डॉ संजय दीक्षित एवं नोडल ऑफिसर डॉ मनीष पुरोहित के समन्वय में यह काम किया जा रहा है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

1 hour ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

1 hour ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

1 hour ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

1 hour ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

1 hour ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

1 hour ago