नगरीय क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता : मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल 
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। इस कार्य में केन्द्र सरकार से निरंतर आर्थिक मदद मिल रही है। मंत्री श्री विजयवर्गीय बुधवार को देवास जिले के सोनकच्छ में 17 करोड़ 54 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इन कार्यों में 'जल जीवन मिशन' अंतर्गत 'नल जल योजना', पानी की टंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भवन और रेस्ट हाउस पहुंच मार्ग के कार्य शामिल हैं‍। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने सवा करोड़ रूपये की लागत के शाला भवन और 3 करोड़ 7 लाख रूपये की राशि से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया।

विधायक सोनकच्छ डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी को तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

शोक संवेदना
मंत्री श्री विजयवर्गीय ने ग्राम संवरसी में शहीद संजय मीणा के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और परिजन से चर्चा की।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : भतीजे के हत्यारे चाचा को हुई उम्रकैद की सजा …

CG : भतीजे के हत्यारे चाचा को हुई उम्रकैद की सजा …

बिलासपुर। पारिवारिक विवाद और पैतृक जमीन के झगड़े में अपने ही सगे भतीजे की बेरहमी…

3 minutes ago
CG : कई जिलों में लू की स्थिति …

CG : कई जिलों में लू की स्थिति …

रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24…

7 minutes ago
CG : प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास : बीजेपी …

CG : प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास : बीजेपी …

रायपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर के…

20 minutes ago
मोहला : डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड सस्पेंड, सागौन लकड़ी बेचने का आरोप …

मोहला : डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड सस्पेंड, सागौन लकड़ी बेचने का आरोप …

मोहला। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के देववाडवी सर्किल के टाटेकसा कक्ष क्रमांक 751 के…

24 minutes ago
CG : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 की मौत, सरगुजा में सड़क हादसे …

CG : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समेत 6 की मौत, सरगुजा में सड़क हादसे …

सरगुजा। सरगुजा संभाग में सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना…

29 minutes ago
CG : प्रेमी के साथ भागी फिर लौट आई महिला, अब पति का किया मर्डर …

CG : प्रेमी के साथ भागी फिर लौट आई महिला, अब पति का किया मर्डर …

बिलासपुर. झारखंड की रहने वाली महिला अपने पति को बिलासपुर लेकर आई, और अपने प्रेमी…

32 minutes ago