देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन 12 अगस्त को भोपाल में

भोपाल  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन होगा। सम्मेलन के माध्यम से समाज में महिला सम्मान और उनके योगदान को सराहने का संदेश दिया जायेगा। सम्मेलन में महिला उत्थान से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की जायेगी। इसमें महिला महापौर, निकाय अध्यक्ष, सभापति एवं महिला पार्षदों की सहभागिता रहेगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के प्रत्येक नगरीय क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री भरत यादव ने नगरीय निकायों के प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मेलन की व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये है।

सम्मेलन होंगे विविध कार्यक्रम

रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए सम्मेलन में विविध कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम स्थल पर "भाई के नाम बहन की पाती" संबंधी हस्ताक्षर काउंटर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान अतिथियों को महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित प्रतीक चिन्ह और उपहार दिये जायेंगे। महिला जन-प्रतिनिधियों के सम्मेलन में व्यवस्थित आवागमन और समुचित व्यवस्थाओं के लिये नगरीय निकायों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सम्मेलन की थीम "देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन तथा रक्षाबंधन कार्यक्रम" पर रखी गई है।

सम्मेलन स्थल पर प्रदर्शनी
सम्मेलन में राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम-स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्व-सहायता समूह के उत्पादों का प्रदर्शन और योजना की जानकारी दी जायेगी। पूर्व में यह कार्यक्रम में भोपाल के हंस ध्वनि सभागार रविन्द्र भोपाल में होना प्रस्तावित था। अब यह सम्मेलन 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जा रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम…

29 minutes ago
व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

व्यावसायिक और पर्यावरणीय स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर,…

39 minutes ago
सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, जीता मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड का खिताब

सागर  शहर की बेटी अपूर्वा दुबे ने हाल ही में इंदौर में हुई मिसेज एशिया…

43 minutes ago
तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की बेटियों ने रचा इतिहास, रुद्राणी-डालेश्वरी ने बढ़ाया बस्तर का मान

रायपुर.  आर्थिक कठिनाइयों और सीमित संसाधनों को मात देकर बस्तर जिले की दो बेटियों ने…

1 hour ago
बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और डालेश्वरी ने बढ़ाई अंचल की शान

बस्तर की बेटियों ने पेश की सफलता की मिसाल, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की रुद्राणी और…

1 hour ago
लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

लोक भवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर लोक भवन में आयोजित तीन दिवसीय मेडिटेशन…

1 hour ago