सौ साल पुराने हनुमान मंदिर को बचाने के लिए हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करेंगे भक्त

उज्जैन
आगर रोड, गाड़ी अड्डा चौराहा स्थित जेसी मिल परिसर में श्री बाबा बाल हनुमान का लगभग 100 वर्ष पुराना अतिसुंदर और चमत्कारी मंदिर है। परिसर से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों ने मंदिर को हटाने की मंशा से चारों और खोदाई कर बड़े- बड़े गड्ढे कर दिए हैं। इससे मंदिर के गिरने का खतरा बढ़ गया है और भक्त मंदिर में प्रवेश करने से वंचित हो रहे हैं। मंदिर बचाने के लिए भक्तों ने प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का निर्णय लिया है।

मंदिर के पुजारी रूपेश मेहता ने बताया विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा बाबा बाल हनुमान मंदिर बचाओ संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन शुरू कर दिया गया है। समिति में करणी सेना, अखंड हिंदू सेना, बजरंग दल, महाकाल सेना, बाबा बाल हनुमान भक्त मंडल, अभा पुजारी महासंघ और अभा क्षत्रिय महासभा के सदस्य सम्मिलित हैं।

प्रत्येक माह के आखिरी मंगलवार को करेंगे पाठ
गुरुवार को अभा पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. महेश पुजारी तथा मार्केंडेय आश्रम के गादीपति ब्रह्मऋषि जय गुरुजी के मुख्य आतिथ्य में मंदिर बचाने की रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला ने की। बैठक में संघर्ष समिति ने प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को जनजाग्रति और लोक कल्याण के लिए मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ तथा हनुमान अष्टमी पर महाआरती व भंडारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

7 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

7 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

7 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

7 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

7 hours ago