देवतालाब शिव मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक संपन्न

देवतालाब शिव मंदिर परिसर को आकर्षक बनाएं – विधानसभा अध्यक्ष

   रीवा  
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अध्यक्षता में शिव मंदिर परिसर देवतालाब में मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देवतालाब मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं में सुधार तथा मंदिर परिसर के विकास के संबंध में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने कहा कि देवतालाब शिव मंदिर में लोगों की अपार श्रद्धा है। श्रावण मास और अधिमास मेले के कारण दूर-दूर से भारी संख्या में भक्तगण देवतालाब शिव मंदिर में पहुंच रहे हैं।

मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के उचित प्रबंध करें। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रखें। मंदिर परिसर को आकर्षक बनाएं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था समुचित रखें। प्रशासनिक अधिकारी तथा प्रबंध समिति के सदस्य मिलकर यह सुनिश्चित करें कि भक्तगणों को बिना किसी कठिनाई के मंदिर में दर्शन और पूजा की सुविधा मिले।

    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महिला श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षाकर्मी तैनात करें। मंदिर परिसर में पानी की व्यवस्था हेतु पर्याप्त टैंकर की व्यवस्था की जाए। कचरा कलेक्शन के लिए उचित स्थानों पर डस्टबिन की व्यवस्था करें। यात्रियों के वाहन पार्किंग की व्यवस्था हेतु अलग-अलग स्थान चिन्हित कर पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करें। श्रद्धालुओं को आकस्मिक चिकित्सा के लिए मेडिकल टीम की तैनाती पर्याप्त रहे। विद्युत व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए विद्युत मंडल का स्टाफ मेला परिसर में उपस्थित रहे। मेला परिसर में फायर बिग्रेड, सीसीटीवी कैमरा, बैरिकेडिंग की लगातार मॉनीटरिंग करें।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मेला व्यवस्था के लिए राजस्व विभाग तथा पुलिस प्रशासन के आधिकारी-कर्माचारी उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान करें।  बैठक में एडीएम नीलमणि अग्निहोत्री, अनुविभागीय आधिकारी राजस्व एपी द्विवेदी, नायब तहसीलदार मानसिंह आर्मो, पुलिस एवं पीडब्लूडी के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य शिवपूजन शुक्ला, सुरेंद्र सिंह चंदेल, अखिलेश सिंह, मोहनलाल तिवारी, जनसंपर्क सहायक मप्र विधानसभा पुष्पेंद्र गौतम सहित पुजारीगण, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

4 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

4 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

4 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

5 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

5 hours ago