भोपाल.
मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने 14 दिसंबर 2024 को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (रा.अ.अ.ब्यूरो) के कार्यों और तकनीकी नवाचारों की समीक्षा की। इस बैठक में उन्हें ICJS/सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट, नेटवर्क स्थिति, और सीसीटीएनएस में नए आपराधिक कानून के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही एस.सी.आर.बी द्वारा शुरू की गई नई तकनीकी पहलों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने e-रक्षक मोबाइल एप, E-विवेचना एप तथाऑनलाइन समन और वारंट मॉड्यूल की सराहना की।
सायबर अपराधों से बचाव के लिए सघन अभियान चलाएं
डीजीपी ने सायबर शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।हाल ही में डीजिटल अरेस्ट जैसे फ्राड में की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए सायबर अपराधों के प्रति व्यापक जनजागृति अभियान बहुत ही सघनता से चलाने के निर्देश दिए।
पुलिसकर्मियों की गुजारिशों पर करें प्रभावी कार्रवाई
डीजीपी श्री मकवाणा ने आज कल्याण शाखा के कार्यों की समीक्षा कर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के कल्याण हेतु और भी सार्थक प्रयास करने को निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने एस.सी.आर.बी. द्वारा नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं की सराहना की। उन्होंने e-विवेचना और e-रक्षक ऐप के माध्यम से कानून और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्देश भी दिए।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…