धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

भोपाल

राज्य शासन ने भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय की जनजातीय समुदायों के लिये लागू किये गये धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विभिन्न विकास विभागों द्वारा कार्य-योजना बनाने, उसके क्रियान्वयन, समन्वय, अभिसरण एवं अनुश्रवण के लिये मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय अपेक्स कमेटी गठित की है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार समिति में वित्त विभाग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास, पशुपालन एवं डेयरी, पर्यटन, आयुष, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव को समिति में सदस्य बनाया गया है। सचिव, जनजातीय कार्य विभाग समिति के सदस्य सचिव होंगे।

समिति सभी जिला कलेक्टर के कार्यों की मॉनीटरिंग करेगी और उत्कृष्ट कार्यों का चिन्हांकन भी करेगी। समिति मासिक एवं त्रैमासिक समीक्षा करेगी, जिसमें योजना की प्रगति, संभावित समस्याओं पर सलाह देकर विभागों के बीच समन्वय का कार्य भी करेगी। समिति समय-समय पर बैठकें आयोजित कर भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार अन्य कार्यवाही भी सुनिश्चित कर सकेगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : झमाझम बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में …

CG : झमाझम बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में …

रायपुर. मानसून का ब्रेक खत्म होने के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो…

3 minutes ago
CG : सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में मिली लाश …

CG : सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में मिली लाश …

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दुखद घटना सामने आई,…

6 minutes ago
राजनांदगांव : शहर में कई जगह सफाई के बाद भी मलबा नहीं उठने से फैल रही है गंदगी…

राजनांदगांव : शहर में कई जगह सफाई के बाद भी मलबा नहीं उठने से फैल रही है गंदगी…

राजनांदगांव | शहर के कई इलाकों में सफाई के बाद निकाला गया कचरा और मलबा…

7 minutes ago
राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरा फैला, यातायात प्रभावित…

राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरा फैला, यातायात प्रभावित…

राजनांदगांव| खैरागढ़ रोड किनारे लंबे समय से डंप किया जा रहा कचरा अब फैलने लगा…

9 minutes ago
राजनांदगांव : नवोदय विद्यालय में छात्रा धाविका का हुआ चयन…

राजनांदगांव : नवोदय विद्यालय में छात्रा धाविका का हुआ चयन…

डोंगरगांव| शासकीय प्राथमिक शाला अंग्रेजी माध्यम डोंगरगांव (इग्नाईट) के विद्यार्थियों ने लगातार चौथे वर्ष विभिन्न…

11 minutes ago
राजनांदगांव : पालतू कुत्ते को शौच कराने से मना करने पर की बदसलूकी…

राजनांदगांव : पालतू कुत्ते को शौच कराने से मना करने पर की बदसलूकी…

राजनांदगांव , पालतू कुत्ते को घर के सामने शौच कराने से मना करने पर रिटायर्डकर्मी…

13 minutes ago