धीरेंद्र शास्त्री की अपील: संत एकजुट हों, प्रतिस्पर्धा नहीं, सनातन धर्म को मजबूत करें

छतरपुर 

मुंबई स्थित बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में चल रहे तीन दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान कथा वाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री ने देश के प्रमुख शंकराचार्यों, संत-महंतों और कथावाचकों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब संत समाज को आपसी मतभेदों छोड़ एक साथ आना चाहिए।

गालियां भी आशीर्वाद हैं, लेकिन अब संवाद होना चाहिए

भक्तों को आशीर्वचन देते हुए बागेश्वर महाराज ने कहा,

“आदरणीय शंकराचार्य जी हमारे प्रिय हैं। यदि वे दो दिन हमें गालियां भी दें, तो भी वह हमारे लिए आशीर्वाद ही है। लेकिन अब हमें सनातन धर्म की रक्षा के लिए साथ आना होगा।”

उन्होंने खास तौर पर स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद महाराज सहित सभी चारों पीठों के शंकराचार्य, शारदा मठ व दक्षिण श्रृंगेरी पीठ के संतों, देशभर के कथावाचकों और संन्यासियों से अपील की कि सभी अपने तप, तेज और विद्वत्ता को आपस में प्रतिस्पर्धा में न झोकें, बल्कि सनातन धर्म के प्रचार और रक्षण में लगाएं।

संघर्ष नहीं, संवाद का समय है

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आपसी संघर्ष से कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि यह सनातन धर्म को कमजोर करेगा। उन्होंने संतों से भावुक अपील करते हुए कहा-

यदि हमें सनातन को बचाना है, तो एक-दूसरे से लड़ना बंद करें। अब संवाद की जरूरत है, न कि मतभेद और टकराव की।

संतों का एकजुट होना भारत को ग्रह युद्ध से बचा सकता है

बागेश्वर महाराज ने कहा कि यदि संत समाज एक मंच पर आ जाए, तो न केवल सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा, बल्कि भारत भी आंतरिक विभाजन और संघर्षों से बच सकता है। उन्होंने यह संदेश गणेश उत्सव के अवसर पर भक्तों और संत समाज दोनों को समर्पित किया।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

CG : मानसून को ध्यान में रखते हुए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के…

25 seconds ago
CG : स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति

CG : स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति

बरबसपुर और सिरौली में प्लास्टिक अपशिष्ट बिक्री व जियो टैगिंग कार्य तेज एमसीबी/ स्वच्छ भारत…

5 minutes ago
CG : बकरीद अवकाश के चलते 28 मई का सुशासन तिहार शिविर अब 29 मई को होगा आयोजित

CG : बकरीद अवकाश के चलते 28 मई का सुशासन तिहार शिविर अब 29 मई को होगा आयोजित

ग्राम पंचायत बड़गांवखुर्द में प्रस्तावित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तिथि में किया गया…

8 minutes ago
CG : पशु पालन और सब्जी बाड़ी व्यवसाय से लखपति दीदी बन परिवार का सपना पूरा कर रही हैं निधि तिवारी

CG : पशु पालन और सब्जी बाड़ी व्यवसाय से लखपति दीदी बन परिवार का सपना पूरा कर रही हैं निधि तिवारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही, लगन के साथ मेहनत करने वाले लोग कभी असफल नहीं होते। यह…

10 minutes ago
CG : राज्य सरकार ने IFS अरूण पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया …

CG : राज्य सरकार ने IFS अरूण पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया …

रायपुर. राज्य सरकार ने आईएफएस अरूण पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल…

11 minutes ago
भोपाल में IPS अधिकारी की 16 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में IPS अधिकारी की 16 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक आईपीएस अधिकारी की 16 वर्षीय बेटी ने…

12 minutes ago