अनूपपुर जिले में डायल 112 पुलिस सेवा हुई प्रारंभ

अनूपपुर जिले में डायल 112 पुलिस सेवा हुई प्रारंभ 

माननीय राज्य मंत्री  दिलीप जयसवाल जी,माननीय सांसद महोदया श्रीमती हिमाद्री सिंह जी,माननीय विधायक श्री बिसाहू लाल जी द्वारा हरी  झंडी दिखा कर किया गया शुभारंभ

14 अगस्त 2025 से संपूर्ण मध्य प्रदेश में डायल 112 को इमरजेंसी नंबर के रूप में किया जाएगा उपयोग

अनूपपुर जिले के थानों में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 10 FRV व्हीकल होंगे तैनात 

अनूपपुर 
 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 14 अगस्त 2025 से डायल 100 के अपग्रेडेड वर्जन डायल 112 सेवा प्रारंभ की गई है, जिसके माध्यम से नागरिकों को तेजी से सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी, इन एफआर व्ही व्हीकल में आधुनिक सुविधाओं के रूप में मोबाइल डाटा टर्मिनल, डऐस कैमरा रहेगा ,जिससे रिस्पांस टाइम सुधरेगा और लोगों को सहूलियत होगी ।

शहरी क्षेत्र में अधिकतम रिस्पांस टाइम 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से 25 मिनट तक होगा। इसके अलावा एफआर व्ही स्टाफ को बॉडी बोर्न कैमरा दिए जाएंगे जिससे कार्यवाही में पारदर्शिता आएगी,  अनूपपुर जिले को पुलिस मुख्यालय द्वारा 10 एफआर व्ही व्हीकल आवंटित किए गए हैं जिसे आज माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल जी, माननीय सांसद महोदया श्रीमती हिमाद्री सिंह जी, माननीय अनूपपुर विधायक श्री बिसाहू लाल जी, कलेक्टर महोदय अनूपपुर श्री हर्षल पंचोली जी, पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोति उर रहमान जी द्वारा पूजन अर्चन किया जाकर हरी झंडी दिखा कर अनूपपुर जिले में इस सेवा को प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि अधिकारी, रेडियो शाखा एवं पुलिस लाइन का स्टाफ उपस्थित रहा।

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: 112

Recent Posts

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

38 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की होगी जांच, ज्यादा वेतन लेने वालों पर गिरेगी गाज

भोपाल  प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य…

28 minutes ago
इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार: 18 जून से रेडिसन चौराहा तक दौड़ेगी ट्रेन

इंदौर इंदौर में लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो का सफर बढ़ेगा और यात्री भी।…

38 minutes ago
महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

महाकाल मंदिर के ‘त्रिनेत्र’ का देशभर में डंका, AI निगरानी प्रणाली को मिलेगा ई-गवर्नेंस अवार्ड

उज्जैन उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन…

39 minutes ago
सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

सिंहस्थ से पहले मिलेगी मेडिसिटी की सौगात, मध्यप्रदेश की पहली हेल्थ सिटी का काम तेज

उज्जैन  उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है। सरकार इसे…

39 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

11 hours ago