एमपी में डिजिटल क्रिएटर्स को मिलेगा सम्मान, सीएम मोहन ने की अवॉर्ड की घोषणा

भोपाल
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 जुालई को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'मध्यप्रदेश युवा कॉन्क्लेव-2026' में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के साथ परस्पर संवाद किया। उन्होंने युवाओं के उत्थान और जन जागरूकता के लिए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के योगदान को सराहा। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के डिजिटल इंफ्ल्यूएंसर्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड' प्रदान किए जाने की घोषणा भी की।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सकारात्मक सोच, नवाचार और सामाजिक सरोकारों के साथ काम करने वाले युवा आज समाज में परिवर्तन के सशक्त वाहक बन रहे हैं और उनके योगदान को सम्मानित किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम में इंदौर, उज्जैन, धार सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के अनेक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्ल्यूएंसर्स ने भाग लिया।

उत्कृष्ट कार्यों का होगा सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं से समाज निर्माण, सकारात्मक परिवर्तन और जनजागरूकता में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म समाज को दिशा देने का एक प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल कंटेंट नहीं बना रहा, बल्कि विचारों को दिशा दे रहा है, समाज को जोड़ रहा है और नई पीढ़ी की आकांक्षाओं को स्वर दे रहा है।

उन्होंने कहा कि सकारात्मक और जिम्मेदार डिजिटल कंटेंट के माध्यम से युवा समाज में रचनात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। प्रदेश सरकार डिजिटल क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से डिजिटल क्रिएटर्स के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए 'डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड' की शुरुआत की जाएगी, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण डिजिटल कंटेंट को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने उनके साथ अपने अनुभव भी साझा किए।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से…

30 minutes ago
ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री…

35 minutes ago
धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…

1 hour ago
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू ​13 से…

1 hour ago
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल…

1 hour ago
MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य…

2 hours ago