विंटर सीजन में इंदौर एयरपोर्ट से पुणे और जयपुर के लिए शुरू होंगी सीधी उड़ानें

 इंदौर

 देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विंटर सीजन (शीत ऋतु) में पुणे और जयपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने वाली हैं। जयपुर उड़ान की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी। इसके बाद जयपुर के लिए तीन सीधी उडानें हो जाएंगी। वहीं पुणे उड़ान का संचालन 28 सितंबर से शुरू होगा।

यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। इसके बाद पुणे के लिए इंदौर से दो उड़ानें हो जाएंगी। यह उड़ान इंदौर से दिन में संचालित होने से यात्रियों को पुणे जाने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। अभी जो उड़ान संचालित होती है, वह रात्रि में संचालित होती है।
समय में किया गया बदलाव

नई उड़ानों को चलाने के लिए पहले से संचालित उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। पुणे से रात्रि 1.40 बजे उड़ान भरकर रात्रि 2.50 बजे इंदौर पहुंचने वाली उड़ान 27 अक्टूबर से सुबह संचालित होगी। यह उड़ान पुणे से सुबह पांच बजे रवाना होकर 6.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। नवंबर से रनवे का सुधार कार्य रात्रि में किया जाएगा। इसके लिए रात्रि 12 बजे बाद की उड़ानों को री-शेड्यूल किया जा रहा है।

यह रहेगा शेड्यूल

    इंदौर से पुणे – फ्लाइट 6ई 6192 इंदौर से सुबह 11.55 बजे रवाना होगी और दोपहर एक बजे पुणे पहुंचेगी।
    पुणे से इंदौर – फ्लाइट 6ई 6191 पुणे से दोपहर 1.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 3.05 बजे इंदौर पहुंचेगी।

(नोट यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी)

    इंदौर से जयपुर – फ्लाइट 6ई 7109 इंदौर से शाम 4.10 बजे रवाना होगी और शाम 5.30 बजे जयपुर पहुंचेगी।
    जयपुर से इंदौर – फ्लाइट 6ई 7154 जयपुर से सुबह 11.20 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.50 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इंदौर एयरपोर्ट से हर महीने तीन लाख से अधिक यात्री भर रहे उड़ान

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इस वर्ष प्रत्येक माह तीन लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे है। नौ माह में यात्रियों की संख्या 28 लाख के पार पहुंच चुकी है। इसके अनुसार इस साल विगत वर्ष सर्वाधिक यात्रियों की संख्या का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। सितंबर माह में भी तीन लाख से अधिक यात्रियों ने हवाई सफर पूरा किया।

इसके लिए 2526 के करीब उड़ाने संचालित हुई। इंदौर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तीन लाख से अधिक यात्री प्रतिमाह इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान भर रहे है। 27 अक्टूबर से विंटर शुड्यूल शुरू होने वाला है।

ऐसे में उड़ानों की संख्या में बढोतरी होगी और इसका असर यात्रियों की संख्या पर भी दिखेगा। अक्टूबर-नवंबर में दीपावली का त्योहार और दिसंबर में छुट्टियों के कारण हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। इस वजह से इस साल सर्वाधिक यात्रियों की संख्या का विगत वर्ष 35 लाख का रिकार्ड टूट सकता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

6 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

7 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

7 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

7 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

7 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

7 hours ago