डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को खंडवा में फिल्म मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार अवॉर्ड, खंडवा को लेकर कही बड़ी बात

 खंडवा

 हरफनमौला गायक किशोर दा की पुण्यतिथि पर हर साल की भांति इस साल भी मध्य प्रदेश सरकार शासन द्वारा अलंकरण समारोह का आयोजन किया. निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी को इस साल राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया गया.

इस दौरान गायक नीरज श्रीधर ने गीतों के जरिए किशोर दा को श्रद्धांजलि दी. वहीं कार्यक्रम में बोलते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा कि वे हमेशा सोचते थे कि किशोर दा की जन्मभूमि कैसी होगी, जिसके चलते वे उनके नाम का सम्मान लेने के लिए यहां आये हैं.

हिरानी ने कहा कि आज से 37 साल पहले वे किशोर दा के मुंबई वाले बंगले के सामने खड़े थे कि उन्हें एक बार अंतिम दर्शन हो जाए. जब मुझे किसी ने अंदर जाने नहीं दिया लेकिन आज ऐसा लग रहा है कि किशोर दा ने अपने रियल घर में बुला लिया है.

हर साल किशोर दा की याद में होता है कार्यक्रम
बता दें कि किशोर दा की पुण्यतिथि हर साल 13 अक्टूबर को उनकी खंडवा नगर स्थित समाधि पर मनाई जाती है. इस दौरान शहर में कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं. किशोर दा की पुण्यतिथि पर नगर निगम प्रशासन एवं किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के तत्वावधान में सुबह से ही सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ.

यहां खंडवा के साथ ही देशभर से आये किशोर दा प्रेमियों ने उन्हें दूध जलेबी का भोग लगाकर गीतों के माध्यम से स्वरांजलि दी. खंडवा के पुलिस ग्राउंड स्टेडियम में मध्य प्रदेश शासन सांस्कृतिक विभाग द्वारा राष्ट्रीय किशोर सम्मान अलंकरण समारोह व किशोर नाइट संगीत संध्या का  आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

राजकुमार हिरानी को दिया गया किशोर सम्मान पुरस्कार
इस साल मध्य प्रदेश सांस्कृतिक विभाग द्वारा वर्ष 2023 का किशोर सम्मान पुरस्कार महान निर्माता लेखन राजकुमार हिरानी को दिया गया, जिन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट, संजू, डंकी जैसे कई फिल्में बनाई है. उन्हें इस सम्मान के रूप में 5 लाख रुपए की राशि एवं श्रीफल ताम्रपत्र भेंटकर शाल उढाकर सम्मानित किया गया.

इस दौरान राजकुमार हिरानी ने कहा कि उनकी खंडवा आने की बड़ी इच्छा थी. किशोर दा मुंबई में इतने साल रहने के बाद भी कहते थे कि किसी दिन खंडवा वापस जाऊंगा, दूध-जलेबी खाऊंगा और वापस वहीं बस जाऊंगा. राजकुमार हिरानी ने कहा कि मैं हमेशा से यह जानना चाहता था कि कैसी भूमि है जहां इतना बड़ा कलाकार पैदा हुआ, जिसकी आवाज सदियों तक गूंजती रहेगी. 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

52 minutes ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

9 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

9 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

10 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

10 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

10 hours ago