धार
आईएमए यानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की स्थानीय शाखा भवन धार में गत दिवस एक बैठक का आयोजन किया। जो निरंतर चिकित्सक शिक्षा की नियमित गतिविधि पर आधारित थी। इसमें ह्रदयाघात के निदान, परीक्षण, जांच व जटिलताओं के बारे में इंदौर के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर अखिलेश जैन ने अपने विचार रखें। इसी कार्यक्रम में डाक्टर स्पर्श जायसवाल अस्थिरोग व नर्व मॉड्यूलेशन थैरेपी विशेषज्ञ ने बताया कि किस तरह आधुनिक तरीक़ों से लक़वा ग्रस्त मरीज़ को विभिन्न यंत्र लगाकर उनके लक़वा ग्रस्त भाग की क्रियाशीलता बढ़ाई जा सकती है।
इस दौरान आईएमए धार कैसे बेहतर कार्य करे, इस बारे में भी विचार किया गया। मीटिंग का संचालन सचिव डाक्टर राजेश जर्मा व डाक्टर अमित शर्मा ने किया। स्वागत भाषण शाख अध्यक्ष डाक्टर अशोक जैन ने दिया।सभा के चेयरपर्सन डाक्टर यूसी व्यास, डाक्टर संजय निगम व डाक्टर एके चौधरी थे। आईएमए के आंतरिक कार्यक्रम के बारे में सीनियर डाक्टर केएस चौहान ने भी अपनी बात रखी। मीटिंग में क़रीब 15 नए सदस्यों का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर डाक्टर मुकुंद बर्मन उपाध्यक्ष आईएमए एवं महिला प्रतिनिधि डाक्टर चारू गुप्ता तथा धार के कई वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ नवागत चिकित्सक भी सम्मिलित हुए।
बलौदाबाजार। जिले के गिधौरी स्थित शबरी पुल पर पिछले दो घंटे से लंबा जाम लगा…
सुकमा. जिले के जिरमपाल पंचायत के डब्बारास गांव में सोमवार शाम अग्नीकांड ने एक परिवार…
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अधिकांश स्थानों पर…
धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…