इंदौर में परेशान दिव्यांग ने दी जान, धमकाने वाला एसआई सस्पेंड

इंदौर
इंदौर के द्वारकापुरी में रहने वाले एक दिव्यांग ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने अपने भाई को वॉट्सएप मैसेज किया। मैसेज में उसने बताया कि द्वारकापुरी थाने के सब इंस्पेक्टर के बर्ताव से तंग आकर वह ये कदम उठा रहा है। परिजन ने बुधवार सुबह दिव्यांग का शव फंदे पर लटका देखा। मामला सामने आने के बाद सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार दिव्यांग मोहन पाल (26) से ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था। वह पुलिस में इसकी शिकायत कर चुका था। कई बार साइबर थाने भी गया, लेकिन सुनवाई नहीं होने से दुखी था। मंगलवार को वह सीधे जनसुनवाई में DCP और कलेक्टर को शिकायत करने पहुंच गया। इस पर द्वारकापुरी का सब इंस्पेक्टर अमोद उईके उस पर भड़क गया। उसे अपशब्द कहे। एसआई के इसी बर्ताव से मोहन तनाव में आ गया।

थाने पर शव रखकर परिजन ने किया हंगामा

मोहन की मौत से गुस्साए परिजन ने बुधवार सुबह द्वारकापुरी थाने पर हंगामा कर दिया। परिवार के लोग शव को थाने पर रखकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही एडिशनल DCP अभिनव विश्वकर्मा थाने पहुंचे और परिजन को जांच का भरोसा दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने कहा जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसआई अमोद उईके को लाइन अटैच कर दिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

CG : बलौदाबाजार में आवागमन ठप, पुल के बीच में कैप्सूल वाहन और ट्रेलर खराब …

बलौदाबाजार। जिले के गिधौरी स्थित शबरी पुल पर पिछले दो घंटे से लंबा जाम लगा…

18 minutes ago
CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

CG : ग्रामीण के घर में लगी आग, नकदी कपड़े और घरेलू सामान जलकर खाक …

सुकमा. जिले के जिरमपाल पंचायत के डब्बारास गांव में सोमवार शाम अग्नीकांड ने एक परिवार…

23 minutes ago
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर…

25 minutes ago
CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

CG : साय कैबिनेट से आज नकटी गांव को लेकर आ सकते है बड़े फैसले …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज शाम 4.00…

28 minutes ago
CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

CG : बारिश ने लिया ब्रेक, मौसम पर अपडेट जानिए …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अधिकांश स्थानों पर…

31 minutes ago
CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

CG : युवक ने मिर्गी से ग्रसित दोस्त की जान बचाई, बेसुध पड़ा था सड़क किनारे …

धमतरी। जिला अस्पताल परिसर में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को…

46 minutes ago