मंडला
गौरतलब है कि दिन शनिवार दिनांक 05/08/2023 को कुम्भकार (कुम्हार) समाज की जिला स्तरीय बैठक चक्रवर्ती मैरिज गार्डन सतबहनी में आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के सामाजिक विकास, आर्थिक विकास, और न्यायिक विकास, शिक्षण के क्षेत्र में विकास जैसे गहन विषयों के साथ साथ ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं वर्तमान युवा अध्यक्ष मंगलेश चक्रवर्ती ने बातचीत में बताया कि समाज में शिक्षा के स्तर को लेकर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ सके जिससे समाज की युवा पीढ़ी देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सके।
वहीं आप को बता दें कि आगामी 20 अगस्त को वरिष्ठ जिला अध्यक्ष और युवा जिला अध्यक्ष का चुनाव कराना, सामाजिक विवाह कराने जैसे मुद्दों पर प्रस्ताव भी रखे गए गए। कुंभकार संघ की बैठक में मोतीलाल, गया प्रसाद चक्रवर्ती, भागवत प्रसाद, ज्ञानी प्रसाद, मुन्नालाल, नंदकिशोर, मेकुलाल, विनोद ,सुरेश, बलराम,विपिन,मंगलेश विवेक, वीरेंद्र, लक्ष्मीकांत, आकाश चक्रवर्ती सहित जिले के समस्त ब्लॉकों से अन्य पदाधिकारी सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…