चिकित्सक क्षमता का पूर्ण उपयोग करें, अधोसंरचना, उपकरण और पर्याप्त मैन-पॉवर की सरकार कर रही व्यवस्था : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमन्त्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश में काबिल डॉक्टर्स की कमी नहीं है। सभी डॉक्टर्स अपनी क्षमता के अनुसार सेवा प्रदान कर पायें इसके लिए पर्याप्त चिकित्सकीय और सहायक चिकित्सकीय मैन-पॉवर, स्वास्थ्य अधोसंरचना और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। अधोसंरचना विकास के साथ चिकित्सकों का समर्पण, सेवा भावना और कर्मठता ही स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल में निजी मीडिया समूह के "चिकित्सक सम्मान-2024" कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश जो ठान लेता है वह करके रहता है, जिस प्रकार कृषि, ऊर्जा और स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उसी प्रकार समेकित प्रयास से हम स्वास्थ्य क्षेत्र के विभिन्न मानकों शिशु मातृ मृत्यु दर आदि में तेज गति से सुधार कर उत्कृष्ट राज्य बनेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ज़िला स्तर तक उन्नयन करने के लिए अपेक्षित कुशल चिकित्सक, अधोसंरचना और उपकरण की उपलब्धता पर कार्य किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त गौरवशाली नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त किया जा रहा है। आज प्रदेश में 14 मेडिकल कॉलेज हैं, 3 और मेडिकल कॉलेज के संचालन की स्वीकृति मिल चुकी है। आगामी वर्ष में 6 मेडिकल कॉलेज संचालन की तैयारी प्रक्रियाधीन है। पीपीपी मोड पर भी मेडिकल कॉलेज संचालन के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि हर जिले में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश शीघ्र ही मेडिकल हब बनेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा सेवा प्रदाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को चिकित्सक सम्मान-2024 पुरस्कार प्रदान किया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय पर्वों से गायब रहना शिक्षक को पड़ा महंगा, संयुक्त संचालक ने किया निलंबित

राष्ट्रीय पर्वों से गायब रहना शिक्षक को पड़ा महंगा, संयुक्त संचालक ने किया निलंबित

लोरमी/मुंगेली. स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर भी स्कूल से गायब रहना…

1 hour ago
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़! सोनम की जमानत रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़! सोनम की जमानत रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

इंदौर देश को झकझोर कर रख देने वाले मेघालय के चर्चित ‘हनीमून मर्डर केस’ में…

1 hour ago
चंबल में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से पूछा- माफिया अब तक क्यों नहीं रुके?

चंबल में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार से पूछा- माफिया अब तक क्यों नहीं रुके?

ग्वालियर  देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने चंबल घड़ियाल सेंचुरी में चल रहे बड़े…

1 hour ago
CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

CG : चूल्हे-चौके से ‘लखपति दीदी’ तक सारंगढ़ की शशिकला ने आटा चक्की से बदली अपनी तकदीर

रायपुर, जब हौसलों में उड़ान हो और सरकार की योजनाओं का साथ मिल जाए, तो…

2 hours ago
CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

CG : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवनों के कार्यों की समीक्षा की

स्वीकृत कार्यों के जल्द निविदा कर काम शुरू करने के निर्देश, बरसात से पहले पेच…

2 hours ago
खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़ के दल्लीखोली जंगल में वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, जलस्रोत के पास मिले मोर समेत कई शव

खैरागढ़. खैरागढ़ जिले के ग्राम दल्लीखोली– लछना के जंगल से सामने आए एक भयावह घटनाक्रम…

2 hours ago