शाहरुख खान के बाद अब बॉलीवुड के नए डॉन रणवीर सिंह को भी 11 मुल्कों की पुलिस तलाश रही है. फरहान अख्तर ने डॉन 3 का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें डॉन बने रणवीर सिंह ये डायलॉग बोलते नजर  रहे हैं- तुम तो हो जानते, जो मेरा नाम है, 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे, पर पकड़ पाया है मुझको कौन? मैं हूं डॉन… ये आइकॉनिक डॉयलॉग सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने 1978 में आई फिल्म डॉन में बोला था. ये डायलॉग हिंदी सिनेमा का ऐसा ऐतिहासिक डायलॉग बन गया, जो लोगों की जुबां पर चढ़ गया. उसके बाद शाहरुख खान भी ये डॉयलॉग बोलते दिखे.

1978 में रिलीज हुई थी अमिताभ की डॉन Amitabh’s Don was released in 1978

Don 3 :  45 साल पहले रिलीज हुई डॉन बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में से एक है. ये फिल्म अमिताभ के करियर की गेमचेंजर फिल्म थी. फिल्म के डायरेक्टर थे चंद्रा बरोट और डायलॉग लिखा था सलीम-जावेद की जोड़ी ने. अमिताभ बच्चन की आवाज में डॉयलॉग ‘डॉन का इंतजार तो 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है, लेकिन डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. जिन्होंने ये फिल्म नहीं भी देखी, उनकी भी जुबान पर ये आइकॉनिक डायलॉग हमेशा से रहा है

शाहरुख खान 2 बार बने डॉन Shahrukh Khan became a don twice

28 साल बाद 2006 में बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान फरहान अख्तर की फिल्म डॉन में नजर आए और उनको भी 11 मुल्कों की पुलिस तलाशती दिखी, लेकिन इस डॉन को भी पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था. डॉन बने शाहरुख को लोगों ने पसंद भी किया, बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात हुई और फिल्म चल पड़ी. पहली फिल्म की सफलता के बाद फरहान अख्तर डॉन 2 भी लेकर आए. 5 साल बाद डॉन 2 रिलीज हुई और इस बार भी डॉन को 11 मुल्कों की पुलिस तलाशती रही, लेकिन डॉन को तो पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.

Don 3 :  रणवीर सिंह बने डॉन को भी 11 मुल्कों की पुलिस तलाश रही है Ranveer Singh turned don is also being searched by the police of 11 countries

फरहान अख्तर अब डॉन 3 लेकर आ रहे हैं, जिसमें डॉन बने हैं रणवीर सिंह. फिल्म का टीजर भी आ गया है. रणवीर भी वही आइकॉनिक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं- ’11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे, पर पकड़ पाया है मुझको कौन? मैं हूं डॉन. 45 साल और डॉन बने बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स, अमिताभ से लेकर रणवीर सिंह तक 4 से ज्यादा दशक बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी 11 मुल्कों की पुलिस ही इनको तलाश रही हैं और पकड़ नहीं पाई है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *