हिट एंड रन पर केंद्र सरकार के नए आदेश का विरोध

भोपाल/नई दिल्ली

हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रकों के साथ बसों की भी हड़ताल शुरू हो गई है। देश भर में कई जगह ट्रक और बस ड्रायवरों ने वाहन खड़े कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में अधिकतर जिलों में बसों के पहिए थमे हुए हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों के स्टैंड से बसें नहीं चल रही हैं।

ड्राइवरों ने चक्काजाम की चेतावनी भी दी है। वे हिट एंड रन मामले में लागू नए कानून का विरोध कर रहे हैं, जिसमें 10 साल की सजा और 7 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा ट्रक ड्रायवर्स ने भी रात 2 बजे से ट्रक खड़े कर दिए हैं। हड़ताल ट्रांसपोर्टर्स ने नहीं, बल्कि सिर्फ ड्रायवर्स ने की है। अभी इसमें चार्टर्ड और अन्य ड्राइवर्स शामिल नहीं हुए हैं।  ड्रायवरों का कहना है हम 10 साल की सजा नहीं भुगत सकते और न ही सात लाख रुपए जुर्माना भर सकते हैं।

भोपाल के 25 हजार वाहन थमे
राजधानी के 25 हजार से अधिक बस, ऑटो और ट्रक ड्राइवरों ने आज से केंद्र सरकार के नए आदेश को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण शहर के नादरा और आईएसबीटी में दर्जनों यात्री बसों के पहिए थमे रहे। इसी तरह, राजधानी में प्रवेश के सभी आठ मुख्य मार्गों यानी हाइवे में ट्रक ड्राइवरों के ट्रक खड़े कर दिए हैं। सभी ड्रायवर्स हिट एंड रन केस को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कानून के विरोध कर आंदोलन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेशभर में छह लाख से अधिक ट्रक और यात्री बस चालकों द्वारा इस नए कानून का विरोध किया जा रहा है।

यह है नया कानून, इसलिए हो रहा विरोध
हिट एंड रन केस को लेकर देश में पहले से कानून है, लेकिन अब केंद्र सरकार नया कानून लेकर लाई है। अभी तक हिट एंड रन में ड्राइवर की थाने से जमानत हो जाती है और साथ ही दो साल की सजा का प्रावधान भी है। अब इसमें नए कानून को लेकर एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को अधिकतम 10 लाख रुपए का जुर्माना और 7 साल की सजा का प्रावधान रखा गया है। इस कानून के लागू होने के बाद से विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ड्राइवर्स का कहना है कि एक्सीडेंट की घटनाएं जानबूझकर नहीं की जाती हैं, इसलिए नया कानून गलत है।

इस संबंध में कल होगी बड़ी बैठक
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अनुसार हड़ताल को लेकर कल यानी 2 जनवरी को देशभर के ट्रांसपोटर्स की एक बड़ी बैठक करने वाले हैं। इसमें आगे के लिए निर्णय लिए जाएंगे। इस नियम के आने के बाद भारी वाहन चालक अपनी नौकरियां छोड़ रहे हैं।

केंद्र सरकार को लिखा पत्र
ऑल मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस नई दिल्ली के चेयरमैन द्वारा पूरे देश से मिल रहे संकेतों को लेकर सक्रियता दिखाई है। उन्होंने ट्रक और यात्री बस चालकों की हड़ताल को लेकर इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है, जिसमें कानून वापस लेने के लिए पुनर्विचार करने की बात लिखी है। अगर सरकार कानून वापस लेने से मना करती है, तो हम सब मिलकर आंदोलन के साथ चक्काजाम करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

12 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

17 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी…

22 minutes ago
चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

चौपाल में मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की बात, विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम…

26 minutes ago
ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

ग्लोबल स्किल्स पार्क में साइबर सिक्योरिटी और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश को फ्युचर रेडी, प्रतिभा-संपन्न और प्रौद्योगिकी-संचालित राज्य बनाने…

28 minutes ago
स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा…

40 minutes ago