आयुष औषधियों के लिए “औषधि उत्पादन नीति” और मूल्य निर्धारण लिए “औषधि क्रय-विक्रय नीति” बनाई जाए : आयुष मंत्री परमार

आयुष औषधियों के लिए "औषधि उत्पादन नीति" और मूल्य निर्धारण लिए "औषधि क्रय-विक्रय नीति" बनाई जाए : आयुष मंत्री परमार

औषधियों की गुणवत्ता जांच और विश्वसनीयता के लिए शासकीय औषध प्रयोगशाला (ड्रग टेस्टिंग लैब) का हो उन्नयन : आयुष मंत्री परमार

आयुष मंत्री ने मंत्रालय में आयुष विभाग की समीक्षा की

भोपाल

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने मंत्रालय में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय गतिविधियों एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परमार ने शासकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसी के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्ययोजना के साथ क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। परमार ने शासकीय आयुष फार्मेसी में वांछित मांगों की पूर्ति के अनुरूप औषधियों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने एवं नियमित मॉनिटरिंग के लिए " औषधि उत्पादन नीति" बनाने को कहा।

आयुष मंत्री परमार ने निजी एवं शासकीय फार्मेसी की औषधियों की गुणवत्ता जांच और विश्वसनीयता के लिए शासकीय औषध प्रयोगशाला (ड्रग टेस्टिंग लैब) के उन्नयन करने के निर्देश दिए। आयुष औषधियों के मूल्य निर्धारण के लिए "औषधि क्रय-विक्रय नीति" बनाने को कहा। परमार ने औषधियों की क्रय प्रक्रिया के लिए "ई-औषधि" ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया। प्रत्येक चिकित्सालय में एक सलाहकार समिति के गठन के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। परमार ने मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया नियम अनुरूप शीघ्र किए जाने के निर्देश भी दिए। आयुष महाविद्यालय के प्राध्यापकों को नियम अनुरूप समयमान/वेतनमान और उच्च पद प्रभार दिए जाने को लेकर कार्ययोजना के साथ क्रियान्वयन करने को भी कहा। आयुष महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं अकादमिक व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग, शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने और नवाचारों के दस्तावेजीकरण को लेकर, व्यापक आंकलन पद्धति के रूप में "रिसर्च एवं एकेडमिक काउंसिल" विकसित करने के भी निर्देश दिए। विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन के लिए "स्टूडेंट परफॉर्मेंस इंडेक्स" बनाने के लिए कार्ययोजना बनाने को भी कहा। परमार ने राज्य सलाहकार बोर्ड को लेकर भी चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त आयुष डॉ. सलोनी सिडाना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

थाना रामनगर पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी 2.0* के अंतर्गत थाना क्षेत्र में फैलाई जागरूकता

थाना रामनगर पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी 2.0* के अंतर्गत थाना क्षेत्र में फैलाई जागरूकता

रामनगर  रामनगर/थाना रामनगर से आज दिनांक 21.07.26 को अलग अलग स्थानों पर जाकर नशे के…

33 minutes ago
CM साय आज करेंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, BJP के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री का भी दौरा

CM साय आज करेंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, BJP के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री का भी दौरा

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. वह सुबह…

1 hour ago
देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस…

1 hour ago
31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 10 फसलों के किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच

31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 10 फसलों के किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच

गरियाबंद. खरीफ मौसम 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 जुलाई…

1 hour ago
जमीन विवाद में एडवोकेट रतन सिंह की दिनदहाड़े हत्या: पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

जमीन विवाद में एडवोकेट रतन सिंह की दिनदहाड़े हत्या: पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

जमीन विवाद में एडवोकेट रतन सिंह की दिनदहाड़े हत्या: पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को…

1 hour ago
हरसी डैम में तेंदुए का शव मिला, वन विभाग में मचा हड़कंप

हरसी डैम में तेंदुए का शव मिला, वन विभाग में मचा हड़कंप

हरसी डैम में तेंदुए का शव मिला, वन विभाग में मचा हड़कंप   पुराने रेस्ट हाउस…

1 hour ago