स्कूल के पीछे चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने 12.86 लाख के कैप्सूल के साथ तस्कर पकड़ा

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने ‘नशामुक्त बस्तर’ अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. बोधघाट थाना पुलिस ने घेराबंदी कर नशीली दवाओं के एक शातिर सौदागर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल जब्त की हैं, जिनकी बाजार में कीमत 12 लाख 86 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है.

मिशन ग्राउंड के पास रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मिशन ग्राउंड स्कूल के पीछे नशीली दवाओं की खेप खपाने की फिराक में है. इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बोधघाट पुलिस की टीम ने दबिश दी. वहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहे मोहम्मद सिराज को पुलिस ने हिरासत में लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ.

पुलिस ने इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 240 नग (ट्रामोडोल स्पास्मो प्रॉक्सीवोन) नशीली कैप्सूल,  बरामद किए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,86,400 (खुदरा बाजार मूल्य) है.

पुराना अपराधी है मोहम्मद सिराज

पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला है कि आरोपी मोहम्मद सिराज नशे के कारोबार में पुराना खिलाड़ी है. वह इससे पहले वर्ष 2023 में भी NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है. जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से तस्करी का रास्ता चुन लिया, लेकिन इस बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

Admin

Recent Posts

CG : सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात

CG : सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात

सिंधी संस्कृति के संरक्षण और युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने पर हुई चर्चा रायपुर,…

1 minute ago
CG : सुकमा की बेटियों ने ‘खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स’ फुटबॉल में जीता गोल्ड

CG : सुकमा की बेटियों ने ‘खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स’ फुटबॉल में जीता गोल्ड

वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई, लेक्टर ने सराहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन 'खेलो इंडिया'…

4 minutes ago
CG : पुनर्वासित युवाओं को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल

CG : पुनर्वासित युवाओं को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल

89 हितग्राहियों के बने आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा रायपुर, माओवाद…

9 minutes ago
CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले के गौरेला थाना क्षेत्र स्थित करंगरा घाट में एक निजी फाइनेंस कंपनी…

2 hours ago
CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

जगदलपुर । नेशनल हाईवे 30 पर रविवार की सुबह कोसा सेंटर के सामने तेज रफ्तार…

2 hours ago
CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का लगभग एक माह लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश आज समाप्त हो गया है।…

2 hours ago