सूरजपुर में पेट्रोल पंप पर शराबियों का बवाल, 4 आरोपी गिरफ्तार—पुलिस ने निकाला जुलूस

सूरजपुर

जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र के खाड़ापारा स्थित श्री कल्याण पेट्रोल पंप में शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपितों का जुलूस निकालकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था का संदेश दिया, जिससे असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय बना रहे।

शनिवार रात झिलमिली पुलिस को सूचना मिली कि खाड़ापारा स्थित श्री कल्याण पेट्रोल पंप परिसर में कुछ युवक शराब पीकर विवाद कर रहे हैं और हंगामा मचा रहे हैं। सूचना की पुष्टि पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां निर्मल जायसवाल पिता स्व. रमेश जायसवाल (29), प्रीतम दुबे पिता गायत्री प्रसाद दुबे (35) और सूरज सिंह पिता सुकुल (29), सभी निवासी ग्राम बड़सरा, नशे की हालत में उत्पात मचाते मिले।

इनका साथी अजय चक्रधारी पिता सुदामा चक्रधारी (30) भी कार क्रमांक सीजी 15 ईसी 8112 से नशे की हालत में वहां पहुंचा था। तीनों आरोपितों के चिकित्सीय परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद उनके विरुद्ध धारा 36-च (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, जबकि अजय चक्रधारी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी

पेट्रोल पंप कर्मचारी राहुल राजवाड़े ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अजय चक्रधारी अपने साथियों के साथ कार क्रमांक सीजी 29 एफ 9996 से तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए परिसर में घुसा, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस पर चारों आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5), 281 के तहत मामला दर्ज किया गया।

कर्मचारी रिंकू राजवाड़े ने एक अन्य शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को भी अजय चक्रधारी तेज रफ्तार कार लेकर पेट्रोल पंप परिसर में हंगामा कर रहा था। इस मामले में बीएनएस की धारा 281, 296, 3(5) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 201 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

चारों आरोपितों गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Admin

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

55 minutes ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

1 hour ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

1 hour ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

1 hour ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

2 hours ago