DTE ने काउंसलिंग पर लगाया विराम, MBA की 20 हजार सीटें रिक्त रह गई

भोपाल

तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) की आनलाइन काउंसलिंग पर विराम लग गया है। वर्तमान में सिर्फ बी प्लानिंग में प्रवेश दिए जा रहे हैं। काउंसलिंग में सबसे ज्यादा क्रेज एमबीए में था। एमबीए की 57 हजार सीटों पर 37 हजार एडमिशन हुए हैं।

करीब 20 हजार सीटें रिक्त रह गई हैं, अब वह रिक्त ही रहेंगी। इसी तरह बीटेक में 40 हजार 50 एडमिशन के बाद 29 हजार सीटें रिक्त हैं। उक्त सीटें पर अब प्रवेश नहीं होंगे। विभाग ने काउंसलिंग आगे नहीं संचालित करने का निर्णय कर लिया है।

डीटीई ने वर्तमान सत्र 2023-24 की प्रवेश प्रक्रिया पर फुलस्टॉप लगा दिया है। विभाग के डिप्लोमा, यूजी और पीजी में करीब 20 कोर्स में दो लाख 13 हजार 538 सीटें मौजूद हैं। इसमें ईडब्ल्यूएस, टीएफडब्ल्यू सहित एक लाख 41 हजार 657 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। अभी भी 34 फीसदी सीटें रिक्त हैं। काउंसलिंग पर विराम लगने के बाद अब कॉलेजों में कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाएंगी। हालांकि फार्मेसी की करीब दो हजार सीटें खाली हैं।

ईडब्ल्यूएस व टीएफडब्ल्यू की स्थिति: इंजीनियरिंग में ईडब्ल्यूएस 6434 और टीएफडब्ल्यू 1700 सीटें हैं, जिसमें 2360 और 1244 प्रवेश हुए हैं। इसी तरह बी और डीफार्मा में ईडब्ल्यूएस की 1518 सीटों में से 612 और टीएफडब्ल्यू 802 में से 393 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। वहीं, एमबीए की 5348 ईडब्ल्यूएस की सीटों में से 800 और 1970 टीएफडब्ल्यू की सीटों में 392 दाखिले हुए हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई, बिल्डर के निर्माण पर चला बुलडोजर, करोड़ों की जमीन मुक्त

अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई, बिल्डर के निर्माण पर चला बुलडोजर, करोड़ों की जमीन मुक्त

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने अपनी भूमि पर किए गए अतिक्रमण…

28 minutes ago
PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

PM मोदी के ‘कार पूल’ संदेश की हाईकोर्ट में गूंज, पार्किंग संकट पर वकीलों से साथ आने की अपील

 जबलपुर कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने गुरुवार को…

1 hour ago
बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर विधायक का देर रात छापा, नदी में पकड़ा गया अवैध रेत खनन का खेल

बीजापुर. मिनगाछल नदी में चल रहे रेत के अवैध कारोबार की जानकारी लगते ही बीजापुर…

1 hour ago
सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया पौधरोपण का आह्वान

‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया…

2 hours ago
विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति मुर्मु

विकास और संस्कृति का संतुलन ही सशक्त और समृद्ध समाज की आधारशिला : राष्ट्रपति श्रीमती…

2 hours ago
योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर: मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार में तीन दिवसीय…

2 hours ago