राजधानी में शीतलहर के चलते स्कूलों का समय बदला, अब 9 बजे से होंगा संचालन

भोपाल

जिले में तापमान में कमी और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि विद्यालय का संचालन अब सुबह 9 बजे से पूर्व नहीं किया जाएगा। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के स्वास्थ्य पर शीतलहर के प्रतिकूल प्रभाव को कम करना है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हालांकि, परीक्षाओं का संचालन पूर्व नियत समय सारणी के अनुसार ही किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह कदम विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है। सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का पालन करें और विद्यार्थियों की भलाई के लिए उचित कदम उठाएं।

राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब जिले के 12 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही खुलेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। डीईओ एनके अहिरवार ने बुधवार को सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के लिए यह निर्देश जारी कर दिए। यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों के लिए रहेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद गुरुवार से स्कूल नए समय पर लगेंगे।

अभी और गिरेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में जारी बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है। अनुमान है कि अगले 6-7 दिनों तक न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। साथ ही, प्रदेश के न्यूतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है।
इंदौर में पांच डिग्री लुढ़का पारा

प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भोपाल का रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा ग्वालियर में 10.8 डिग्री, इंदौर में 11.4 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री और जबलपुर में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।

इंदौर में दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। यहां तापमान सबसे कम 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में 23.4 डिग्री, उज्जैन में 24.5 डिग्री, ग्वालियर में 24.8 डिग्री और जबलपुर में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पिपरसमा (शिवपुरी) में 6.8 डिग्री, मरूखेडा (नीमच) में 7.4 डिग्री, राजगढ़ में 7.6 डिग्री, गिरवर (शाजापुर)/गुना में 8.6 डिग्री और सीहोर/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 9 डिग्री के साथ इन शहरों में प्रदेश का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…

4 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)…

7 minutes ago
राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने…

11 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव । नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत…

13 minutes ago
राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…

23 minutes ago
राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…

26 minutes ago