अनैतिक संबंधों के चलते मां ने आपने बेटे को छत से नीचे फेंक मार डाला

 ग्वालियर

अपने ही जिगर के टुकड़े की हत्या कर सकती है? सुनने में यह बात अजीब सी लगेगी लेकिन यह सच है। तीन साल के मासूम सनी उर्फ जतिन राठौर को नहीं पता था कि जिस मां ने उसे 9 महीने पेट में पाला है वही उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी। ग्वालियर जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल ध्यान सिंह की पत्नी ज्योति राठौर का अपने पड़ोसी उदय इंदौलिया से अनैतिक संबंध था। इसी के चलते उसने 28 अप्रैल को अपने घर की छत से तीन साल के अपने मासूम बेटे को नीचे फेंक दिया और उसकी मौत हो गई।

इस मासूम का कसूर इतना था कि उसने अपनी मां को प्रेमी की बाहों में हुए देख लिया था। महिला को लगा कि उसका बेटा, पति को उसके प्रेम संबंधों के बारे में सब कुछ बता देगा। इसी से घबरा कर उसने अपने जिगर के टुकड़े सनी उर्फ जतिन को छत से फेंक दिया। दो मंजिल से गिरने के कारण बच्चे के सिर में गंभीर चोंटे आई थी। उसका एक दिन जयारोग्य अस्पताल में इलाज भी चला लेकिन अगले ही दिन यानी 29 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। घर के लोग खासकर पुलिस कांस्टेबल ध्यान सिंह यही मानकर चल रहे थे कि असावधानी वश उनके बेटे का पैर फिसल जाने के कारण वह नीचे गिर गया होगा और उसकी मौत हुई है।

लेकिन कुछ दिनों बाद आखिरकार ज्योति ने खुद अपने पाप को पति के सामने बयां किया। पति ने सब कुछ सहते हुए उसकी ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद उन्होंने यह सबूत एक आवेदन के साथ थाटीपुर पुलिस को सौंप दिया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई  करते हुए ज्योति राठौर को उस समय ही गिरफ्तार कर लिया। अब उसके प्रेमी उदय इंदौलिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के समय उदय भी छत पर ही मौजूद था। 28 अप्रैल को प्लास्टिक के दुकान के उद्घाटन के सिलसिले में ध्यान सिंह ने कई लोगों को बुलाया था इनमें उदय इंदौलिया भी शामिल था।

इस बीच सब की नजर बचाकर ज्योति और उदय छत पर चले गए।  इसी दौरान मासूम सनी उर्फ जतिन भी छत पर अपनी मां के पीछे-पीछे पहुंच गया था जिसे देख उसकी मां घबरा गई और उसने अपने ही बेटे को मार डाला। बहरहाल इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई जारी है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत: रामविचार नेताम

राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत: रामविचार नेताम

रायपुर राज्य सरकार महिलाओं को खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर…

38 minutes ago
कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…

58 minutes ago
अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…

1 hour ago
भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

1 hour ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

1 hour ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

1 hour ago