उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण शहर का मौसम फिर गर्म,ठंड बढ़ने के बजाए मध्य प्रदेश में पारा हुआ हाई

ग्वालियर
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण शहर का मौसम फिर गर्म होने लगा है। गत बुधवार को जहां पारा 35 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंचा था, वह गुरुवार को 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दोपहर के समय धूप में चुभन का अहसास हुआ और लोग पसीना-पसीना होते नजर आए। वहीं हवा में नमी कम होने के कारण रात के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल वातावरण इसी प्रकार का बना रहेगा। दीपावली के बाद ही तापमान में गिरावट की संभावना है। आमतौर पर दीपावली तक सर्दी की दस्तक हो जाती है, लेकिन फिलहाल शहर में मौसम और अधिक गर्म होता दिख रहा है। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप खिली हुई थी और सुबह साढ़े 11 बजे तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। शाम चार बजे तक धूप की तीव्रता बनी रही। जबकि शाम साढ़े पांच बजे भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह औसत से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय शहर के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। उत्तर-पश्चिम से शुष्क हवाएं आ रही हैं, इसलिए धूप में तेजी है। फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। दो नवंबर के बाद से रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है।

सिद्धचक्र महामंडल विधान व विश्वशांति रथयात्रा आठ से
उप ग्वालियर लोहामंडी स्थित लाला गोकुलचंद जैसवाल दिगंबर जैन मदिर कमेटी के तत्वावधान में आठ नवंबर से 15 नवंबर तक विधानचार्य बाल ब्रह्मचारी अंशु कोलारस के मार्गादर्शन में सिद्धो की आराधना करने के लिए सिद्धचक्र महामंडल विधान महोत्सव एवं विश्वशांति यज्ञ व रथयात्रा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें प्रतिदिन धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मीडिया प्रवक्ता सचिन जैन एवं मंदिर अध्यक्ष पदमचंद जैन ने बताया कि सिद्धचक्र महामंडल विधान महोत्सव शुभारंभ आठ नवंबर को सुबह 5.50 बजे से देव आज्ञा आचार्य निमंत्रण, तथा 7: 30 बजे से गाजेबाजे के साथ मंगल कलश, शोभायात्रा मुख्या मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल लोहमंडी जैन मंदिर पहुंचेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ITI में एडमिशन जारी …

CG : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ITI में एडमिशन जारी …

एमसीबी। जिले के युवाओं के लिए रोजगारपरक एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर…

2 minutes ago
CG : पेट्रोल चोरी, देश में जिसकी किल्लत उसी पर चोरों की नजर …

CG : पेट्रोल चोरी, देश में जिसकी किल्लत उसी पर चोरों की नजर …

जगदलपुर। अज्ञात चोर ने नकदी या कीमती सामान की बजाय 25 लीटर पेट्रोल से भरा…

17 minutes ago
CG : रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत …

CG : रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा सुकमा जिले के विकासखण्ड सुकमा के अंतर्गत…

23 minutes ago
CG : मां और बच्चों के मुस्कान का आधार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना …

CG : मां और बच्चों के मुस्कान का आधार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना …

महासमुन्द। मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे सुखद अनुभव होता है, लेकिन इस…

38 minutes ago
CG : खेतों के ट्यूबवेल से तांबा वायर चोरी, तीन चोर और खरीददार गिरफ्तार …

CG : खेतों के ट्यूबवेल से तांबा वायर चोरी, तीन चोर और खरीददार गिरफ्तार …

रायगढ़। संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह…

48 minutes ago
CG : जनदर्शन के दौरान सुसाइड की कोशिश, कलेक्ट्रेट में हड़कंप …

CG : जनदर्शन के दौरान सुसाइड की कोशिश, कलेक्ट्रेट में हड़कंप …

धमतरी। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जनदर्शन कार्यक्रम में…

1 hour ago