मानसून द्रोणिका के भी मध्य प्रदेश से गुजरने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का सिलसिला बना

भोपाल
अलग-अलग स्थानों पर मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने के साथ ही मानसून द्रोणिका के भी मध्य प्रदेश से गुजरने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। बुधवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक खजुराहो में 30, सिवनी में 29, उमरिया में 27, सीधी में 16, जबलपुर में आठ, मंडला एवं टीकमगढ़ में सात, छिंदवाड़ा में पांच, मलाजखंड में चार, नौगांव, नरसिंहपुर व पचमढ़ी में तीन, गुना में 0.4 एवं सतना में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।

इन संभागों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राजस्थान एवं गुजरात में चक्रवात बने हुए हैं। इसके अलावा बांग्लादेश और उससे लगे पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवात बन गया है। इस वजह से गुरुवार-शुक्रवार को रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, मानसून द्रोणिका बीकानेर, उरई, मध्य प्रदेश के सीधी से रांची, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र एवं उससे लगे बांग्लादेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

2 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

2 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

2 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

2 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

2 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

2 hours ago