स्वच्छता सेवा सप्ताह मैं जब विधायक जी स्वयं घुसे तालाब पर सफाई करने

खजुराहो
पर्यटन नगरी खजुराहो में "स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम के तहत नगर परिषद खजुराहो के द्वारा खजुराहो के पुरानी बस्ती स्थित ननौरा तालाब में स्वच्छता अभियान के तहत तालाब की  सफाई अभियान चलाया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया भी पहुंचे और उन्होंने नाव में बैठकर तालाब के अंदर घुसकर स्वयं सफाई प्रारंभ कर दी तथा बड़ी मात्रा में तालाब के अंदर का कचरा बाहर निकाला ।
ननोरा तालाब जो की खजुराहो के क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से सबसे बड़ा तालाब है लेकिन तालाब के अंदर बड़ी मात्रा में घास फूस निकल आने के कारण बाहर से देखने में काफी गंदा दिखाई दे रहा है जिसके चलते इस तालाब की सफाई के लिए विधायक अरविंद पटेरिया की उपस्थिति में विभिन्न प्रयासों के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत तेजी से सफाई की जा रही है और स्वयं विधायक अरविंद पटेरिया ने यहां लगभग पूरे दिन  रुक कर सफाई की ।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम जो की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित है इसके अंतर्गत नगर में स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है जिसमें आज विधायक अरविंद पटेरिया के अलावा नगर परिषद खजुराहो के अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ पप्पू अवस्थी, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, नगर परिषद उपाध्यक्ष बिट्टी बाईं पाल जनप्रतिनिधि  आसाराम पाल, पार्षद रवि नायक ,चिरैया प्रजापति, डॉ रामावतार चौबे, दिनेश गौतम, कपिल सोनी,राम सजीवन दुबे पूर्व पार्षद वृंदावन पटेल, संदीप अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह यादव, दीपक शिवहरे, राधे बाबा द्विवेदी, अलख राम द्विवेदी, ओम द्विवेदी,श्रीकांत मिश्रा,पप्पू पाल, नगर परिषद अधिकारी व कर्मचारी सहित बडी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विविधता ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : राज्यपाल पटेल

विविधता ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि स्‍थापना दिवस समारोह केवल राज्यों के प्रशासनिक गठन…

23 minutes ago
भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान देवनारायण सिर्फ़ गुर्जर समाज के…

23 minutes ago
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में किया प्रतिमा का अनावरण

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती पर साकेत नगर में किया प्रतिमा का अनावरण

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय…

26 minutes ago
सीएम हेल्पलाइन (1076) के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

सीएम हेल्पलाइन (1076) के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

रायपुर सुशासन एवं अभिसरण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर में…

28 minutes ago
निर्माण स्थल पर घटना और मिनटों में कार्रवाई: मध्यप्रदेश में बनेगा रियल-टाइम इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम

निर्माण स्थल पर घटना और मिनटों में कार्रवाई: मध्यप्रदेश में बनेगा रियल-टाइम इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विकासवादी सोच को धरातल पर उतरने के लिए मंत्री…

28 minutes ago
पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नागरिकों को समुचित पेयजल आपूर्ति हमारी…

28 minutes ago