CM शिवराज के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में सात नये जिले बने, बदली प्रशासनिक तस्वीर

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में सात नये जिले बनाए गए है। इनमें से पांच जिले बन चुके है और दो जिलों को बनाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। पांर्ढुना प्रदेश का 55 वां जिला होगा। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में टीकमगढ़ से अलग कर निवाड़ी नया जिला बनाया गया था।  झाबुआ से अलग कर अलीराजपुर नया जिला बनाया गया था। इसके अलावा शाजापुर से अलग कर आगर मालावा नया जिला बनाया गया है।

सीधी से अलग कर सिंगरौली नया जिला बनाया जा चुका है। हाल ही में रीवा से अलग कर मऊ गंज नया जिला बनाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो और नये जिलों की घोषणा की है इनमें उज्जैन से अलग कर नागदा और छिंदवाड़ा से अलग कर पांर्ढुना को नया जिला बनाया जाना है। इनके लिए कार्यवाही की जा रही है।

एडमिनिस्ट्रेटिव मैप ऐसे बदला
2008 में 2 नए जिले अलीराजपुर (झाबुआ से), सिंगरोली (सीधी से)
2013 में एक नया जिला आगर मालवा को  शाजापुर से बनाया गया।
2018  टीकमगढ़ से नया जिला निवाड़ी बनाया गया।
2023 शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज
नागदा और पांढुर्णा को नया जिला बनाने की घोषणा की जिनकी कार्रवाई जारी है….

मप्र विभाजन के समय जिलों की संख्या थी 45
छत्तीसगढ़ से अलग होने के बाद प्रदेश में तीन नये जिले बने-मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य जब अलग-अलग हुए थे उस समय मध्यप्रदेश में 45 जिले थे। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी तीन  नये जिले बनाने का वादा जनता से किया गया था। इनमें बुरहानपुर, अशोकनगर और अनूपपुर नये जिले बनाए गए थे। खंडवा से अलग कर बुरहानपुर नया जिला बना जबकि गुना से अलग कर अशोकनगर और शहडोल से अलग कर अनूपपुर को नया जिला बनाया गया था। इसके बाद एमपी में जिलों की संख्या 48 हो गई थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

9 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

9 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

9 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

9 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

9 hours ago